अमरनाथ यात्रा से घर लौटते हुए जरूर लाएं ये चीजें, धन-धान्य का भरा रहेगा भंडार

अमरनाथ यात्रा से कुछ विशेष चीजों को घर लाना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मकता का वास होता है और रोग-दुश्मनों से मुक्ति मिलती है।
अमरनाथ यात्रा से घर लौटते हुए जरूर लाएं ये चीजें, धन-धान्य का भरा रहेगा भंडार
अमरनाथ यात्रा से घर जरूर लाएं ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

अमरनाथ यात्रा भारत के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक तीर्थ स्थलों में से एक है। इस साल 03 जुलाई 2025 से जम्मू और कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है, जो 38 दिन यानी 09 अगस्त 2025 तक चलेगी। आपको बता दें, इस यात्रा से सनातन धर्म के लोगों की खास आस्था जुड़ी है।

हर साल बड़ी संख्या में भक्तजन अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, अमरनाथ गुफा में भगवान शिव ने देवी पार्वती को अमर कथा सुनाई थी। जो लोग सच्चे मन से अमरनाथ यात्रा करते हैं, उन्हें पापों से छुटकारा मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होने की संभावना बढ़ जाती है।

मान्यता है कि अमरनाथ यात्रा से कुछ विशेष चीजों को घर लाना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मकता का वास होता है और रोग-दुश्मनों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं किन चीजों को अमरनाथ यात्रा से घर लाने से धन-खुशियों में बरकत होती है।

अमरनाथ यात्रा से घर जरूर लाएं ये चीजें

बाबा बर्फानी की तस्वीर या मूर्ति लाएं

ज्योतिषयों के अनुसार, यदि आप अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो वहां से बाबा बर्फानी की तस्वीर या मूर्ति खरीदकर घर जरूर लाएं और रोजाना उसकी पूजा करें। इससे आपके घर-परिवार में बरकत होगी।

पवित्र जल लाएं

अमरनाथ यात्रा से बाबा बर्फानी की तस्वीर या मूर्ति लाने के अलावा, अमरनाथ गुफा से पवित्र जल भी ला सकते है। अमरनाथ गुफा से लाया हुआ पवित्र जल घर के मंदिर में जरूर रखना चाहिए। लेकिन पहले उसे पूरे घर में छिड़क दें। इससे घर में बुरी शक्तियों का वास नहीं होगा।

फूल लाएं

अमरनाथ गुफा में मौजूद शिवलिंग पर फूल चढ़ाए जाते हैं, जिन्हें घर लाना शुभ होता है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होगा और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।

भस्म लाएं

अमरनाथ गुफा से लाई गई भस्म को घर में जरूर रखना चाहिए। इससे घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होगी और परिवारवालों की सेहत अच्छी रहेगी।

शंख लाएं

अमरनाथ यात्रा के दौरान शंख जरूर खरीदें। घर में शंख रखना शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी का वास होता है, जिससे आर्थिक स्थिति को बल मिलता है।

पवित्र गुफा की मिट्टी लाएं

अमरनाथ गुफा की मिट्टी को बेहद पवित्र माना जाता है, जिसे घर लाना शुभ होता है। इससे आपके घर में सकारात्मकता का वास होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com