मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए गणेशोत्सव में करें ये आसान उपाय, बप्पा के आशीर्वाद से होगा सब संभव
देशभर में 'गणेश चतुर्थी' का 10 दिवसीय महापर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दौरान कुछ खास उपाय करने से साधकों को जीवन में आने वाली सभी विघ्न-बाधाओं से छुटकारा मिलता है।
- Written By: रीना पंवार
(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
देशभर में ‘गणेश चतुर्थी’ (Ganesh Chaturthi 2024) का 10 दिवसीय महापर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। 7 सितंबर से शुरू हुए इस महापर्व के पहले दिन भक्तों द्वारा घरों और पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। इन मूर्तियों को फूल मालाओं और अन्य सजावट सामग्रियों से सजाया जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, गणेश जी अपने भक्तों की हर कष्टों से रक्षा करते हैं और उनके हर कार्य से विघ्न-बाधाओं को दूर करते हैं।
कहते हैं कि गणेश जी की कृपा जिस पर हो जाए तो उसका मंगल ही मंगल होता है। ज्योतिषियों के अनुसार 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव के दौरान कुछ खास उपाय करने से साधकों को जीवन में आने वाली सभी विघ्न-बाधाओं से छुटकारा मिलता है। तो आइये जान लेते हैं इन उपायों के बारे में।
संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, संतान प्राप्ति के लिए गणेश चतुर्थी के दिन या 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव के दौरान किसी भी दिन भगवान गणेश को फलों की माला अर्पित करें। इसके बाद संतान गणपति स्तोत्र का पाठ करें या ऊं उमापुत्राय नम: का 108 बार जाप करें। अर्पित किए हुए फलों की माला के फल बच्चों में बांट दें। ये प्रयोग गणेश महोत्सव में लगातार तीन दिनों तक करें।
सम्बंधित ख़बरें
अब ग्लोबल होगा महागणेशोत्सव, दुनिया भर के गणेश मंडलों को मिलेंगे बंपर इनाम, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान
गणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Green Ganeshotsav: पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों के लिए MBMC ने की नई पहल, इन विक्रेताओं को मिलेगी मुफ्त मंडप
नौकरी के लिए करें ये उपाय
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नौकरी प्राप्ति के लिए इस दिन भगवान गणेश को अपनी उम्र के बराबर लड्डू चढ़ाएं, और फिर हर लड्डू के साथ कहें- ऊं नमो भगवते लंबोदराय। फिर एक लड्डू स्वयं खा लें और बाकी लोगों में बांट दें। ये उपाय गणेश महोत्सव में किसी भी दिन शाम के समय करें।
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करें ये उपाय
अगर आपको अपने लिये कोई अच्छा जीवनसाथी नहीं मिल पा रहा है तो आपको श्री गणेश भगवान को 11 मोदक का भोग लगाना चाहिए। अगर आपको मोदक ना मिले, तो बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। कहते है ऐसा करने से जल्द ही मनचाहा जीवनसाथी मिलने की योग बनते हैं।
कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाने के लिए उपाय
अगर आप अपना कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाना चाहते हैं तो आपको श्री गणेश भगवान को चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें लाल रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए।
यह भी पढ़ें- मन्नतों के गणेश कहे जाते हैं लालबाग के राजा, जानें इस गणेश मंडल का इतिहास और कौन हैं इसके मूर्तिकार
विघ्न-बाधाओं को दूर करने के उपाय
यदि आपके जीवन में बाधाएं और संकट हैं और हर बार आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ जाता है, तो इस उपाय को करने से लाभ हो सकता है। गणेश चतुर्थी के दौरान रात में विघ्नहर्ता श्री गणेश को पीले रंग के मोदक चढ़ाएं और फिर अगले दिन इन्हें गरीबों में बांट दें। ऐसा अनंत चतुर्दशी के दिन तक करें। शीघ्र ही मनोकामनाएं पूरी होंगी।
लेखिका- सीमा कुमारी
