बृहस्पतिवार को करें ये 5 काम, श्रीहरि विष्णु करेंगे विशेष कृपा, कुंडली का कमजोर गुरू ग्रह होगा प्रबल
Vishnu Worship Tips:ज्योतिषशास्त्र में गुरुवार के कुछ उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें श्रद्धापूर्वक करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और धन-दौलत में भी वृद्धि हो सकती है।
- Written By: सीमा कुमारी
बृहस्पतिवार के दिन करें ये 5 उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Guruwar Ke Upay: सनातन धर्म में गुरुवार का दिन खास महत्व रखता है। ये दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। कहते हैं गुरुवार के दिन पूरी श्रद्धा से पूजा करने से दुखों से निजात मिल जाता है। साथ ही, ये दिन रोजगार और विवाह की इच्छा रखने वाले जातकों के लिए सबसे उत्तम है।
आज के दिन आपको पूजा-पाठ के साथ ही कुछ खास उपाय या टोटके आजमाने चाहिए। इनसे देवगुरु बृहस्पति बेहद प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। यहां से आप गुरुवार के उपाय देख सकते हैं।
बृहस्पतिवार के दिन करें ये 5 उपाय
पीले वस्त्र धारण करें
ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग को शुभ माना गया है। कहा जाता है कि,इस दिन पीले वस्त्र पहनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह गुरु ग्रह मजबूत होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
केले पेड़ की पूजा करें
धार्मिक एवं लोक मान्यता है कि, बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु और बृहस्पति देव दोनों प्रसन्न होते हैं। इस दिन केले के पेड़ की पूजा करें और जल अर्पित करें, हल्दी लगाएं और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें। कहते है ऐसा करने से विवाह में आ रही वाधाए दूर होती है और दांपत्य जीवन को सुखद बनता है।
हल्दी के पानी से स्नान
शास्त्रों में बताया गया है कि, इस दिन हल्दी के पानी से स्नान करना बड़ा फलदायक होता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करते समय पानी में एक चुटकी हल्दी मिला लें। ऐसा करने से शरीर व मन दोनों में शुद्धता आती है और यह देवगुरु की कृपा पाने का एक सरल उपाय माना जाता है।
गुरुवार व्रत रखें और चने दाल दान करें
कहा जाता है कि, गुरुवार का व्रत रखने से गुरु ग्रह का प्रभाव अत्यंत शुभ होता है। इस दिन पीली चने की दाल, हल्दी व पीला वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान करने से कुंडली में गुरु को बल मिलता है। यह दान धार्मिक दृष्टि से श्रेष्ठ और पितरों को भी तृप्त करने वाला माना गया है।
ये भी पढ़ें-आज साल की अंतिम कालाष्टमी पर कालसर्प दोष और शनि के प्रकोप से मुक्ति के लिए करें ये महा उपाय
गरीब कन्याओं या विधवा महिलाओं को सम्मानपूर्वक दान दें
धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन गरीब कन्याओं को हल्दी, दाल, पीला कपड़ा या हल्दी-कुमकुम का दान करने से विष्णु-लक्ष्मी की कृपा मिलती है। यह उपाय विशेष रूप से गुरु ग्रह की कृपा बढ़ाने वाला माना गया है। इससे परिवार में सुख-शांति और सौभाग्य का आगमन होता है।
