-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Which Measures Are Auspicious To Do On Thursday
गुरुवार को करें ये विशेष उपाय, मिलेगी लक्ष्मीनारायण की कृपा, खूब बरसेगा धन!
- Written By: सीमा कुमारी
Lord Vishnu: गुरुवार को किए गए कुछ विशेष उपाय माता लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं और धन-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन उपायों को करना शुभ हो सकता है।

गुरुवार के दिन किन उपायों को करना है शुभ (सौ.सोशल मीडिया
Guruwar ke Upay: आज गुरुवार का दिन बृहस्पति देव और भगवान विष्णु को समर्पित है। सनातन धर्म में इस दिन का बड़ा महत्व है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, यह दिन धन, समृद्धि और सुख की प्राप्ति के लिए विशेष रूप से शुभ है, क्योंकि बृहस्पति धन और ज्ञान के कारक हैं, और भगवान विष्णु माता लक्ष्मी के पति हैं।
शास्त्रों के अनुसार गुरुवार को किए गए कुछ विशेष उपाय माता लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं और धन-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन उपायों को करना शुभ हो सकता है।
गुरुवार के दिन किन उपायों को करना है शुभ :
-
करें लक्ष्मी-विष्णु की पूजा
ज्योतिषयों के अनुसार, गुरुवार के दिन लक्ष्मी-विष्णु की पूजा करना बड़ा शुभ होता है। सुबह स्नान के बाद स्वच्छ पीले वस्त्र पहनें और पूजा स्थल पर लक्ष्मी-विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
तुलसी के पत्ते, कमल के फूल और चंदन अर्पित करें। ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ और ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। यह पूजा धन प्राप्ति और आर्थिक स्थिरता के लिए लाभकारी है।
-
करें केले के पेड़ की पूजा
ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना भी बड़ा शुभ होता है। क्योंकि केले का पेड़ बृहस्पति और लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसके लिए गुरुवार को सुबह केले के पेड़ की पूजा करें।
पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और हल्दी-चंदन का तिलक लगाएं। इसके बाद पीले धागे से पेड़ को बांधें और माता लक्ष्मी से समृद्धि की प्रार्थना करें। कहते हैं ऐसा करने से आर्थिक तंगी को दूर होती है और धन आगमन होता है।
-
करें श्रीसूक्त का पाठ
कहा जाता है कि, गुरुवार के दिन लक्ष्मी-विष्णु और केले के पेड़ की पूजा करने के अलावा श्रीसूक्त का पाठ करना भी बड़ा फलदाई एवं प्रभावी उपाय माना गया है। गुरुवार को सूर्यास्त के समय स्वच्छ स्थान पर बैठकर श्री सूक्त का 11 या 21 बार पाठ करें।
पाठ के दौरान दीपक में घी और कपूर जलाएं। यह उपाय धन, वैभव और समृद्धि को आकर्षित करता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, नियमित रूप से श्री सूक्त का पाठ करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और स्थायी समृद्धि प्राप्त होती है।
-
करें दान-पुण्य
गुरुवार के दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। इस दिन पीली वस्तुओं जैसे हल्दी, चने की दाल, पीले मिठाई या पीले कपड़े का दान करें।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, दान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। विशेष रूप से किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं या मंदिर में पीली मिठाई का भोग लगाएं। यह कार्य धन और सुख में वृद्धि करता है।
-
करें पीले रंग की वस्तुएं का उपयोग
गुरुवार को पीले रंग का विशेष महत्व है, क्योंकि यह बृहस्पति का प्रिय रंग है। इस दिन पीले वस्त्र पहनें, पीले फूलों से पूजा करें और घर में पीले रंग की वस्तुएं जैसे हल्दी या केसर का उपयोग करें।
ये भी पढ़ें-तुला राशि के जातक कर लें ये उपाय, जीवन की अड़चनें होंगी दूर, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, पीला रंग सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करता है। घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं, यह धन आगमन का प्रतीक है।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
Which measures are auspicious to do on thursday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM













