साल की आखिरी एकादशी की रात करें ये 4 उपाय, सफलता चूमेगी आपके कदम
Lord Vishnu:सोमवार को पौष माह की एकादशी है। कहा जाता है कि इस दिन कुछ खास उपाय कर लेने से विष्णु भगवान की कृपा बरसती है और नौकरी में तरक्की मिलती है। जानिए इन उपायों के बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी
साल की आखिरी एकादशी की रात करें ये खास उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Saphala Ekadashi Night Rituals For success: 15 दिसंबर 2025 को साल की आखिरी एकादशी यानी सफला एकादशी मनाई जाएगी। भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित एकादशी का व्रत हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष में रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि, इस व्रत को करने से सभी कामों में सफलता मिलती है।
साथ ही श्री हरि का आशीर्वाद भी मिलता है। वहीं, इस व्रत की रात को लेकर कुछ उपाय भी बताए गए हैं कहा जाता है कि, इन उपायों को करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की असीम कृपा होती हैं। ऐसे में आइए उन उपाय को जानते हैं।
साल की आखिरी एकादशी की रात करें ये खास उपाय
तुलसी के सामने दीपक जलाना
ज्योतिष गुरु के अनुसार, सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु और तुलसी माता की एक साथ पूजा करें। साथ ही तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं। एकादशी की रात भगवान विष्णु के सामने दीपक रखकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 108 बार जप करें। ॐ नारायणाय नमः के अलावा विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी इस दिन लाभकारी माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
पंचामृत स्नान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सफला एकादशी के दिन विष्णु भगवान की प्रतिमा या शालिग्राम को पंचामृत (दूध, दही, शहद, घी और शक्कर) से स्नान कराएं। ऐसा करने से समृद्धि और घर में बरकत बढ़ती है।
हल्दी का छिड़काव
सफला एकादशी की रात को थोड़े से पानी में हल्दी मिलाकर अपने कार्यक्षेत्र के मुख्य द्वार और तिजोरी पर छिड़कें। कहते है ऐसा करने से धन लाभ के योग बनेंगे। साथ ही नारायण की कृपा मिलती है।
श्रीसूक्त या नारायण कवच का पाठ
सफला एकादशी के दिन श्रीसूक्त या नारायण कवच का पाठ करना भी बड़ा फलदायक बताया गया है। घर में श्रीसूक्त, नारायण कवच या विष्णु भगवान के किसी भी स्तोत्र का जरुर पाठ करें। ऐसा करने से श्री हरि विष्णु सहित घर में लक्ष्मी की कृपा बरसाती है।
ये भी पढ़े:-बुधवार को इस विधि से करें विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की पूजा, पूरी हो जाएगी सारी मनोकामना
पीले वस्त्र और पीली मिठाई का भोग
पीला रंग भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। ऐसे में पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र पहनाएं और पीली मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति के द्वार खुलेंगे।
