दशा माता (सौ. Gemini)
Dasha Mata Vrat Date: आज दशा माता का व्रत है। यह व्रत हर साल चैत्र नवरात्रि से पहले मनाया जाता है। सनातन धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार, चैत्र मास के कृष्णपक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला व्रत दुख-दुर्भाग्य को दूर करने वाली दशा माता की पूजा और व्रत के लिए समर्पित है।
धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सुहागिन महिलाएं दुख-दरिद्रता को दूर करने और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की कामना लिए हुए दशा माता का व्रत विधि-विधान से करती है।
हिंदू मान्यता के अनुसार दशा माता का व्रत चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को रखा जाता है। वर्ष 2026 में यह पावन तिथि 13 मार्च को प्रातः 06:28 बजे से शुरू होकर पूरी रात तक रहेगी।
उदया तिथि के आधार पर यह व्रत 13 मार्च को ही किया जाएगा। इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:07 से 12:55 बजे तक रहेगा, जबकि विजय मुहूर्त दोपहर 02:30 बजे से 03:18 बजे तक रहेगा। इन शुभ मुहूर्तों में पूजा करने से विशेष फल मिलने की मान्यता है।
यह भी पढ़ें-आज है दशा माता पूजा का दिन, कर लें ये उपाय, कई परेशानियों से मिलेगी मुक्ति, बनेंगे धन आगमन के योग
हिंदू लोक मान्यता के अनुसार, हिन्दू धर्म में दशा माता का यह व्रत जीवन से जुड़े सभी कष्टों को दूर करके सुख-सौभाग्य दिलाने वाला बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि दशा माता के आशीर्वाद से व्यक्ति की आर्थिक दशा में सुधार होता है और उसके सभी बिगड़े काम बनने लगते है।