सावन के पहले दिन शिवलिंग पर इन चीजों से करें भोलेनाथ का अभिषेक, होगी शिव कृपा
इस वर्ष सावन की शुरुआत कल यानी 11 जुलाई 2025 से होने जा रही हैं। ऐसे में अगर आप भी महादेव के भक्त हैं सावन की शुरुआत के साथ ही महादेव का इन चीजों अभिषेक करें। आइए जानते है इस बारे में ।
- Written By: सीमा कुमारी
महादेव का अभिषेक (सौ.सोशल मीडिया)
कल, यानी 11 जुलाई से शुभ सावन माह की शुरुआत हो रही है, जो 9 अगस्त तक चलेगा। यह महीना भगवान शिव की भक्ति और पूजा के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान श्रद्धालु विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और उनकी कृपा पाने के लिए सावन के हर सोमवार को उपवास रखते हैं।
यह मास शिव भक्तों के लिए एक ऐसा समय होता है जब वे अपने मन को शुद्ध करते हुए भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था और भक्ति को और भी प्रगाढ़ करते हैं। ऐसे में अगर आप भी महादेव के भक्त हैं सावन की शुरुआत के साथ ही महादेव का इन 7 चीजों अभिषेक करें. इससे आपकी मनोकामना जल्द पूर्ण हो जाएगी. महादेव प्रसन्न होकर भक्त को मनवांछित फल प्रदान करेंगे-
शिवलिंग पर इन चीजों से करें महादेव का अभिषेक
-
जल से अभिषेक करें
ज्योतिषयों के अनुसार,सावन के पहले दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए इन 7 चीजों का अभिषेक करना बेहद शुभ होता हैं। इनमें सबसे पहला है जलाभिषेक। महादेव के शिवलिंग पर जल से अभिषेक करें। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कब्रिस्तान विवाद में फंसे दो मौलाना, एक ने दूसरे पर लगाया कब्र बेचकर करोड़ो की वसूली का आरोप..
Sankashti Chaturthi Vrat: गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, जानें पूजा विधि और रोचक कथा
Friendship Day 2026: कृष्ण-सुदामा से राम-हनुमान तक, पौराणिक मित्रताओं से सीखें सच्ची दोस्ती के 5 अनमोल सबक
Sawan 2026: सावन सोमवार व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो अधूरी रह सकती है भोलेनाथ की कृपा
-
दही का अभिषेक करें
सावन की शुरुआत के साथ ही महादेव का दही से अभिषेक करें। इससे महादेव प्रसन्न हो जाएंगे. भक्तों को धन संपदा प्रदान करेंगे ।
-
इत्र से अभिषेक करें
कहते है महादेव का इत्र से अभिषेक करने पर व्यक्ति को आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वैवाहिक जीवन में चल रही दिक्कते दूर हो जाएंगी। सुख और शांति बनी रहेगी।
-
दूध शक्कर से अभिषेक करें
सावन की शुरुआत के साथ ही महादेव का दूध और शक्कर से अभिषेक करें। इससे जीवन में दुख और संकटों का नाश होगा। जीवन में सुख और शांति आएगी ।
-
घी और सरसों का तेल
घी और सरसों के तेल से महादेव का अभिषेक करना बेहद शुभ होता है। इससे शत्रुओं का नाश होने के साथ ही सुख सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
ये भी पढ़े :इन लोगों को गलती से भी नहीं रखना चाहिए सावन में सोमवार का व्रत, जानिए वो कौन है
-
गन्ने का रस
गन्ने का रस महादेव को बेहद प्रिय है। इसलिए व्यक्ति को गन्ने के रस का अभिषेक करना चाहिए। इससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
-
शहद से अभिषेक
शहद से अभिषेक करना बेदह शुभ होता है। इससे सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। इससे जीवन में खुशहाली आ
