सोमवार के दिन गलती से भी न खाएं ये चीजें, कुंडली में चंद्रमा की स्थिति होगी खराब!
Somvar Upay:सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। यह दिन श्रद्धा, भक्ति और साधना का प्रतीक है। ऐसे में इस दिन कुछ चीजें खाने की मनाही होती हैं। जानिए किन चीजें खाने की मनाही होती हैं?
- Written By: सीमा कुमारी
सोमवार को भूलकर भी न खाएं ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
Somwar Remedies In Hindi: हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी- देवता और ग्रह को समर्पित है। आज का दिन सोमवार है। यह दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होने के कारण हिंदू श्रद्धालु के लिए बड़ा महत्व रखता है। इस दिन भगवान शिव और चंद्रमा की पूजा अर्चना की जाती है।
वही ज्योतिष-शास्त्र में बताया गया है कि इस दिन कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए, अन्यथा कुंडली में चंद्रमा खराब होता है। ऐसे में आइए जानते है इस बारे में –
सोमवार को भूलकर भी न खाएं ये चीजें
न करें तामसिक भोजन
सोमवार का दिन भगवान शिव शंकर को समर्पित है। कहा जाता है कि, इस दिन मांस और शराब का सेवन करने की मनाही होती है। इनके सेवन से शरीर और मन को अशांत होता है। भावनात्मक अस्थिरता बढ़ती है और चंद्रमा की शुभता में कमी आती है।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
Vastu Rules: क्या आपके घर की दहलीज बन रही है दरिद्रता का कारण? वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
Ganesh Puja: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पर क्या करें, क्या न करें? व्रत से पहले जरूर पढ़ें ये खास बातें
न खाएं लहसुन और प्याज
सोमवार के दिन तामसिक भोजन के अलावा लहसुन और प्याज का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये भी तामसिक भोजन के श्रेणी में आते है। कहा जाता है कि, लहसुन-प्याज खाने से मन उत्तेजित होता है। मानसिक अशांति बढ़ती है। आज के दिन यानी सोमवार लहसुन और प्याज बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इन्हें खाने से ध्यान और एकाग्रता पर प्रभाव पड़ता है।
न खाएं बैंगन
कहा जाता है कि, सोमवार के दिन लहसुन और प्याज के अलावा बैंगन भी नहीं खाना चाहिए। आपको बता दें, बैंगन तामसिक भोजन की श्रेणी में रखा जाता है। इसे खाने से सात्विक विचारों में बाधा उत्पन्न होती है और आलस्य और उग्रता बढ़ती है, जिससे मन शांत नहीं रह पाता है।
काला तिल
वास्तु एवं ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन काला तिल का भी सेवन नहीं करना चाहिए। काले तिल का संबंध शनि देव से माना जाता है। इस दिन भूलकर काले तिल का सेवन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि, इस दिन काले तिल के सेवन से मन भारी हो सकता है, जो शिव जी की पूजा के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है।
ये भी पढ़ें- आज बन रहा है गजकेसरी योग, बृहस्पति और चंद्रमा के विशेष संयोग से इन 3 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले!
सोमवार को इन चीजों को खाने से चंद्रमा कुंडली में कमजोर होता है. इसका प्रभवा मन और भावनाओं पर नजर आता है। तामसिक भोजन से मन में अशांति, क्रोध और तनाव बढ़ता है। वहीं, सात्विक आहार, जैसे फल, दूध, हल्का भोजन खाने से मन शांत और विचार शुद्ध होते हैं।
