-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- How To Control Anger
अगर आप हैं शॉर्ट टेंपर्ड और तुरंत आता हो गुस्सा, तो ‘इन’ तरीकों से आप खु़द को कर सके हैं सरलता से कंट्रोल
- Written By: वैष्णवी वंजारी

File Photo
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में हर व्यक्ति एक साथ कई काम करता है। एक तरफ परिवार की जिम्मेदारी तो दूसरी तरफ, ऑफिस का स्ट्रेस किसी भी व्यक्ति के सब्र का बांध तोड़ सकता है। ऐसे में छोटी-छोटी बात पर भी इंसान गुस्सा होने लगता है। किसी बात पर गुस्सा आ जाना एक सामान्य बात है। मन की इस भावनात्मक स्थिति से कुछ लोग जल्दी बाहर आ जाते हैं, तो कुछ घंटों इसका चिंतन करते हैं। क्रोध से भर जाने के कारण शरीर में कई साइकोलॉजिकल और बायोलॉजिकल बदलाव आने लगते हैं। तेज़ गुस्सा (Anger Management )आने के चलते हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। शरीर में बेचैनी महसूस होती है। इसके चलते शरीर में एनर्जी हार्मोन, एड्रेनालाईन और नॉरएड्रेनालाईन का स्तर भी बढ़ जाता है। तो ऐसे में आइए जानें उन उपायों को जिसे अपनाकर आप भी कंट्रोल कर सकती हैं अपना गुस्सा
एक्सपर्ट्स की मानें तो गुस्सा आ रहा है तो आप ठंडे पानी से अपना मुंह धो लें। विज्ञान में ड्राइविंग रिफ्लेक्स नाम की एक प्रक्रिया है जिसके हिसाब से ठंडे पानी के कटोरे में मुंह डाल कर कुछ सेकंड के लिए रखते हैं और सांस फूलने से पहले मुंह बाहर निकाल देते हैं। इस दौरान शरीर का नर्वस सिस्टम दिमाग को ऐसे व्यस्त रखता है कि गुस्से में हुई तेज हृदय गति संयमित होने लगती है। ठंडा पानी पीने से भी गुस्सा शांत होता है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
अगर आप किसी से नाराज़ है, तो उसे कुछ भी कहने से पहले एक बार ज़रूर सोच लें। इस बात को समझें कि आपके कुछ कहने से दूसरे व्यक्ति पर क्या प्रभाव पड़ेगा। क्या इससे आपके रिश्ते बिखर सकते हैं। इसके लिए खुद को 10 से 15 सेकण्ड के लिए शांत कर लें और धैर्य बनाए रखें। कुछ देर विचार करने के बाद जब गुस्सा शांत हो जाए, तब आप ज़रूर अपनी बात को जाहिर करें। इससे दूसरे व्यक्ति को अपनी गलती का पछतावा अवश्य होगा।
जब ऐसा लगे कि गुस्सा अब नियंत्रण से बाहर जा रहा है, तो तुरंत अपनी आंखें बंद करें और लंबी गहरी सांसें लें। गुस्से में दिमाग को ये सिग्नल मिलते हैं कि शरीर किसी मुसीबत में है और सांस लेने से दिमाग को ये सिग्नल मिलते हैं कि सब ठीक है और इंसान सुरक्षित महसूस करने लगता है।
तनाव भरे थके हुए शरीर से कभी भी सामान्य व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। क्योंकि जब शरीर पूरी तरह से आराम करता है और तनाव मुक्त रहता है तभी स्वस्थ रह सकता है। इसलिए जब अधिक गुस्सा लगे तो मन को शांत करके सोने की कोशिश करें और पर्याप्त नींद लें। नींद न आने की स्थिति में काउंसलर से मिलें।
अपने आप को अत्यधिक क्रोध से बचाने के लिए खुद को किसी काम में बिजी कर लें। इससे आपका दिमाग अपने आप अन्य कामों में व्यस्त रहने लगता है। इससे आस पास होने वाली छोटी छोटी बातें आपको प्रभावित नहीं कर पाती है। ऐसे में अपने आप को एगेंज रखने से आप बहुत सी चिंताओं से मुक्त रहते हैं।
सप्ताह के अंत में कुछ वक्त घूमने फिरने के लिए अवश्य निकालें। इससे आप खुद को फ्रैश फील करने लगते हैं। परिवार, दोस्तों या कलीग्स के साथ कुछ वक्त बाहर बिताएं और एजॉय करें। इससे आपके शरीर में हैप्पी हार्मोंस रिलीज़ होने लगते हैं।
How to control anger
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM










