आज बन रहा है गजकेसरी योग, बृहस्पति और चंद्रमा के विशेष संयोग से इन 3 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले!

Gajkesari Yog 2025: आज 10 नवंबर को कर्क राशि में चंद्रमा-देवगुरु बृहस्पति मिलकर गजकेसरी योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है।
आज बन रहा है गजकेसरी योग, बृहस्पति और चंद्रमा के विशेष संयोग से इन 3 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले!
गजकेसरी योग से किन राशियों के लिए शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Gajkesari Yog Kya Hota Hai: ज्योतिष-शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बहुत ही खास माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति की चाल लोगों के जीवन को प्रभावित करती है। अभी देवगुरु चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि कर्क में अतिचारी अवस्था में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिषयों के अनुसार, 18 अक्टूबर को देवगुरु का प्रवेश कर्क राशि में अतिचारी अवस्था में ही हुआ था।

देवगुरु 5 दिसंबर तक कर्क राशि में रहने वाले हैं। इस परिवर्तन की वजह से देवगुरु हर दिन किसी न किसी ग्रह के साथ मिलकर शुभ-अशुभ राजयोग बनाते हैं।

वहीं बताया जा रहा है 10 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 02 मिनट पर चंद्रमा अपनी राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद देवगुरु बृहस्पति चंद्रमा के साथ मिलकर गजकेसरी योग बनाएंगे।

देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में आकर पहले से ही हंस महापुरुष राजयोग बना चुके हैं। वहीं, गजकेसरी योग के बनने से इन तीन राशि के जातकों को जीवन में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। इनका भाग्य चमक सकता है। आइए जानते हैं कि गजकेसरी योग से किन राशियों को फायदा होने जा रहा है।

गजकेसरी योग से किन राशियों के लिए शुभ

मेष राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, गजकेसरी योग मेश राशि के जातकों के लिए बड़ा ही फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इस दौरान मेष राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलना शुरू हो सकता है। इस दौरान बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकती हैं। आय में बढ़ोतरी हो सकती हैं साथ ही पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है।

कर्क राशि

गजकेसरी योग कर्क राशि में ही बनने वाला है। ये योग कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान कर्क राशि के जातक मानसिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। इस दौरान महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। करियर से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म हो सकती हैं साथ ही करियर में नई दिशा मिल सकती है। धन-धान्य की स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है।

कन्या राशि

गजकेसरी योग कन्या राशि के जातकों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान कारोबारी जातकों को धन का लाभ हो सकता है। कारोबार में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। इस दौरान ख्याति बढ़ सकती है। सामाजिक स्तर पर सक्रिय रह सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com