सप्ताह में इन चार दिनों में न लगाएं तेल, कष्टमय हो जाएगा जीवन
तेल लगाने से बालों के साथ-साथ शरीर को भी फायदा होता है। जहां एक ओर बाल मजबूत होते हैं, वहीं दूसरी ओर शरीर को रूखी त्वचा से छुटकारा मिल जाता है, लेकिन शास्त्रों में तेल लगाने को लेकर कुछ नियम बताए गए है। अगर उन नियमों को ध्यान में रखा जाए तो ग्रहों के दोष नहीं लगते।
- Written By: सीमा कुमारी
सप्ताह में इन चार दिनों में न लगाएं तेल
Vastu Shastra Tips: बालों को लंबा, घना व मजबूत बनाने के लिए बालों में तेल लगाना बहुत जरूरी होता है। तेल लगाने से बालों के साथ-साथ शरीर को भी फायदा होता है। जहां एक ओर बाल मजबूत होते हैं, वहीं दूसरी ओर शरीर को रूखी त्वचा से छुटकारा मिल जाता है, लेकिन शास्त्रों में तेल लगाने को लेकर कुछ नियम बताए गए है। अगर उन नियमों को ध्यान में रखा जाए तो ग्रहों के दोष नहीं लगते।
जिस तरह से बाल कटवाने के नियम हैं, उसी तरह से तेल लगाने के लिए भी शुभ दिन बताए गए हैं। कुछ दिन ऐसे हैं, जो तेल लगाने के लिए अशुभ बताए गए हैं। अगर इन दिनों में आप तेल लगाते हैं तो बुरा वक्त आपका पीछा नहीं छोड़ता। ऐसे में आइए जानते हैं कि शास्त्रों में तेल से लेकर क्या नियम है।
सप्ताह में किस दिन तेल लगाना अशुभ
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 Prize Money: खिताबी जीत के बाद RCB पर जमकर बरसे पैसे, वैभव सूर्यवंशी पर भी हुई धनवर्षा, देखें लिस्ट
वैभव सूर्यवंशी से लेकर साई सुदर्शन तक…, देखें IPL 2026 में अवॉर्ड विनर खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
पहली ट्रॉफी के लिए 18 साल इंतजार तो 12 महीने में मिली दूसरी…तस्वीरों में देखें कैसे RCB ने GT को दी मात
Aaj Ka Rashifal 1 June 2026: जून के पहले दिन चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए सोमवार का अपना भाग्यफल
मंगलवार
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन अगर आप अपने बालों में तेल लगाते हैं तो आपके जीवन से कभी भी दुख एवं परेशानियां समाप्त नहीं होंगे और कोई न कोई परेशानी हमेशा आपके साथ रहेगी। इस दिन बालों में तेल लगना अशुभ होता है।
इसे भी पढ़ें:अगर चाहते हैं तिज़ोरी हमेशा भरी रहे, तो सैलरी आते ही सबसे पहले करें ये काम
रविवार
अक्सर लोग अपने बालों में तेल लगाने के लिए रविवार का दिन पसंद करते हैं, लेकिन धार्मिक मान्यताओं में ऐसा करना शुभ नहीं माना गया है। कहा जाता है कि रविवार को बालों में तेल लगाने से व्यक्ति आजीवन रोगी रहता है।
शुक्रवार
शुक्रवार के दिन तेल लगाने से हर कार्य में हानि होती है। व्यक्ति का बना बनाया काम भी बिगड़ सकता है और उसे कामकाज में भारी नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।
गुरुवार
आपको बता दें, इस दिन जो शख्स बालों में तेल लगाता है, उसका सौभाग्य खत्म हो जाता है और कई तरह के कष्ट उसके जीवन को घेर लेते हैं।
सप्ताह में किस दिन तेल लगाना शुभ
सोमवार- इस दिन तेल लगाने से व्यक्ति की सुंदरता में वृद्धि होती है।
बुधवार- इस दिन तेल लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
शनिवार- इस दिन तेल लगाने से संपत्ति और सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है।
इसे भी पढ़ें:नींबू के इस टोटके से बदल सकती है किस्मत, आज़मा कर देखें
