Bandhan Bank Share: बंधन बैंक के शेयरों में बड़ा भूचाल! 17% से ज्यादा टूटा स्टॉक; जानिए गिरावट की असली वजह
Bandhan Bank Share Update: आज बुधववार को बंधन बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। जहां यह स्टॉक 17 प्रतिशत लुढ़क कर कारोबार करता हुआ दिखा। गिरावट के असली कारण क्या है। आइए जानते हैं।
- Written By: मनोज आर्या
बंधन बैंक, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bandhan Bank Share Price: आज बुधवार, 22 जुलाई को शुरुआती कारोबार के दौरान घरेलू बाजार में बंधन बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। जहां एक समय बंधन बैंक का शेयर 17 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। इसकी वजह बैंक की ओर से हाई ऑपरेशनल कॉस्ट और लो मार्जिन के चलते वित्त वर्ष 27 के लिए आरओए (रिटर्न-ऑन-एसेट) आउटलुक को कम करना है। नतीजों के बाद बैंक ने वित्त वर्ष 27 की चौथी तिमाही के लिए आरओए आउटलुक को 40 आधार अंक कम करके 1.2-1.4 प्रतिशत कर दिया, जो कि पहले 1.6-1.8 प्रतिशत था।
इसमें 30 आधार अंक का योगदान कम शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) और 10 आधार अंक का योगदान उच्च परिचालन लागत का है। दोपहर 12 बजे, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर बंधन बैंक का शेयर 17.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 172.40 रुपये पर था। इनका इंट्राडे लो 171.56 रुपये रहा है।
कितना बढ़ा बैंक का मुनाफा?
हालांकि, प्राइवेट बैंक के वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे अच्छे रहे थे। बैंक का मुनाफा करीब 35 प्रतिशत बढ़कर 502 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 372 करोड़ रुपये था। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़कर 2,921 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, शुद्ध ब्याज मार्जिन 6.2 प्रतिशत रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
5 साल में 1.42 लाख करोड़ का बैंक फ्रॉड! वित्त मंत्रालय ने संसद में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े
अमेरिका का Generic Drug Tariff प्लान, जानें भारत के फार्मा सेक्टर पर क्या होगा असर?
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आज का ताजा भाव
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला। बैंक का सकल ग्रॉस एनपीए अनुपात पिछली तिमाही के 3.27 प्रतिशत से घटकर 3.15 प्रतिशत हो गया, जबकि नेट एनपीए 0.97 प्रतिशत से घटकर 0.93 प्रतिशत पर आ गया। वहीं, प्रोविजन में तेज गिरावट आई और यह एक साल पहले के 1,147 करोड़ रुपये से घटकर 683 करोड़ रुपये रह गया, जिससे बैंक की आय वृद्धि को समर्थन मिला।
घरेलू बाजार में गिरावट जारी
भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 690 अंक या 0.89 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,790 और निफ्टी 188 अंक या 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,999 पर था। बैंकिंग शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखी गई। निफ्टी बैंक 1.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 57,081 पर था।
लार्जकैप शेयरों में गिरावट
शुरुआती कारोबार में लार्जकैप की तरह ही मिडकैप शेयरों में मामूली गिरावट देखी जा रही थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 71 अंक या 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,915 पर था। हालांकि, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 70 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,361 पर था। सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, इटरनल, टाइटन, एचयूएल और ट्रेंट टॉप गेनर्स थे।
यह भी पढ़ें: 5 साल में 1.42 लाख करोड़ का बैंक फ्रॉड! वित्त मंत्रालय ने संसद में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े
इंडिगो, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, एसबीआई, सनफार्मा, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, एनटीपीसी, बीईएल, एचसीएल टेक और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे।
