सिर्फ नवरात्रि के 9 दिन खुलता है माता का मंदिर, यहां के रहस्य जान कर आप रह जाएंगें दंग
भारत में वैसे तो मां दुर्गा के कई प्राचीन मंदिर प्रसिद्ध हैं लेकिन कई मंदिर ऐसे हैं जिनके रहस्य आज भी सुनकर हर कोई दंग रह जाता है। ओडिशा में भी एक ऐसा ही रहस्यमयी मंदिर स्थित हैं जो सालभर नहीं खुला रहता हैं इन दिनों में ही भक्त दर्शन के लिए पहुंचते है।
- Written By: दीपिका पाल
दांडू मां मंदिर (सौ.सोशल मीडिया)
Dandu Maa ka Mandir: शारदीय नवरात्रि का आज चौथा दिन हैं जो माता कुष्मांडा की आराधना को समर्पित होता हैं। इस दिन सुबह के समय में भक्त माता की पूजा करते है और रात के समय में जागरण किया जाता है। भारत में वैसे तो मां दुर्गा के कई प्राचीन मंदिर प्रसिद्ध हैं लेकिन कई मंदिर ऐसे हैं जिनके रहस्य आज भी सुनकर हर कोई दंग रह जाता है। ओडिशा में भी एक ऐसा ही रहस्यमयी मंदिर स्थित हैं जो सालभर नहीं खुला रहता हैं इन दिनों में ही भक्त दर्शन के लिए पहुंचते है।
कहां पर स्थित हैं मंदिर
माता दुर्गा का यह प्रसिद्ध डांडू मां का मंदिर ओडिशा के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं जो ओडिशा के गजपति जिले के परलाखेमुंडी इलाके में पड़ता है इस स्थान को परला के नाम से भी लोग जानते है। इस जगह की खास बात यह हैं कि, यह दक्षिण भारतीय लोगों के लिए भी प्रसिद्ध हैं वे बड़ी संख्या में यहां पर पहुंचते है। इतना ही नहीं यहां पर उड़िया भाषा बोली तो जाती हैं लेकिन तेलुगु भाषा भी बोलते है। इसका कारण दरअसल इस स्थान से जुड़ा है, जो आंध्र प्रदेश के बॉर्डर के पास पड़ती है। इस वजह से यहां पर दोनों प्रदेशों के लोग दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आते है।
ये भी पढ़ें-नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्माण्डा की पूजा, इस विशेष मुहूर्त में करें पूजा और ये चढ़ाएं भोग
सम्बंधित ख़बरें
नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, श्रद्धा – ढोल-ताशे व मातारानी के जयकारे से गूंज उठा शहर
1,140 मूर्तियों का शांतिपूर्ण विसर्जन, ढोल-ताशों की गूंज, 19 थाना क्षेत्रों में रहा कड़ा बंदोबस्त
आखिर विजयादशी पर मां दुर्गा को क्यों दही-चूड़ा का लगता है भोग, जानिए क्या है रहस्य
आज दशहरा को कर लें अपराजिता के फूल से ये उपाय, मिलेगी माता रानी की विशेष कृपा, सुख-समृद्धि के बनेंगे
आखिर क्यों ऐसा हैं इस मंदिर में
यह डांडू मां का मंदिर भी कई अज्ञात मान्यताओं के लिए जाना जाता है। यह एक पुराना दुर्गा मां का छोटा मंदिर हैं जो सिर्फ नवरात्रि के दिनों के लिए खुलता हैं यहां पर इस दौरान भक्तों की काफी भीड़ देखने के लिए मिलती है। नवरात्रि के 9 दिन खत्म होने के बाद मंदिर के गेट पर नारियल चढ़ाया जाता है और इसके बाद मंदिर सालभर के लिए बंद हो जाता है। इसे लेकर ऐसी क्यों मान्यता हैं और इसका रहस्य क्या हैं इसके बारे में स्थानीय लोगों को भी जानकारी नहीं है। यह मंदिर भलें ही 9 दिनों के लिए खुलता है लेकिन मनोकामना लेकर आने वाले भक्तों की इच्छा पूरी होती है।
बता दें, हिंदू धर्म में नवरात्रि का महत्व काफी हैं जिसमें सबसे खास शारदीय नवरात्रि होती हैं इस दौरान माता के 9 स्वरूपों की पूजा भक्त करते है।
