इन 4 दिनों में नाखून काटने से आती है कंगाली! जानिए किस दिन और किस समय काटें
kis din katna chiye nakhun:ऐसी मान्यता है कि सही दिन पर नाखून काटने से जहां सकारात्मक फल मिलते हैं, वहीं कुछ विशेष दिनों में यह काम करने से जीवन में आर्थिक तंगी और दरिद्रता आ सकती है।
- Written By: सीमा कुमारी
इन 4 दिनों में नाखून काटने से आती है कंगाली (सौ.सोशल मीडिया)
Nails Cutting day: सनातन धर्म में वास्तु एवं ज्योतिष-शास्त्र में हर काम के लिए शुभ और अशुभ दिन जरुर देखे जाते हैं। कहा जाता है कि, कुछ खास दिनों में नाखून काटना अशुभ होता है और दरिद्रता लाता हैं। शास्त्रों के अनुसार, नकारात्मक ऊर्जा से जुड़े इन चार दिनों में नाखून काटने से देवी लक्ष्मी का प्रकोप हो सकता है और आर्थिक तंगी आ सकती हैं। लेकिन आज के युग में लोग इन मान्यताओं को नहीं मानते।
ऐसी मान्यता है कि सही दिन पर नाखून काटने से जहां सकारात्मक फल मिलते हैं, वहीं कुछ विशेष दिनों में यह काम करने से जीवन में आर्थिक तंगी और दरिद्रता आ सकती है। आइए जानते हैं वे कौन से 4 दिन हैं, जब नाखून काटने से बचना चाहिए और इसके पीछे क्या कारण हैं।
इन 4 दिनों में नाखून काटने से आती है कंगाली!
शनिवार के दिन न काटें
वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। शकुन शास्त्र के अनुसार, शरीर के अपशिष्ट यानी नाखून, बाल का संबंध शनि ग्रह से होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
कहते हैं, इस दिन नाखून काटने से शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं। साथ ही, इससे धन हानि, गरीबी और दुर्भाग्य बढ़ता है। इसलिए इस दिन नाखून, बाल काटने की मनाही होती है।
गुरुवार के दिन
कहा जाता है कि, शनिवार के अलावा गुरुवार को भी नाखून, बाल नहीं काटने चाहिए। गुरुवार का दिन देव गुरु बृहस्पति को समर्पित है। वह ज्ञान, विद्या और समृद्धि का कारक ग्रह माने जाते हैं।
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, इस दिन नाखून काटने से गुरु ग्रह कमजोर होते हैं। इससे व्यक्ति की विद्या, बुद्धि और धन-संपत्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में मुश्किलें बढ़ती हैं।
मंगलवार के दिन
शकुन शास्त्र के अनुसार, माना जाता है कि मंगलवार को नाखून काटने से व्यक्ति का साहस और आत्मविश्वास कम होता है। साथ ही यह कर्ज बढ़ने का भी कारण बन सकता है। मंगलवार का दिन हनुमान जी और मंगल ग्रह को समर्पित है। मंगल को ऊर्जा और साहस का कारक माना जाता है।
रविवार के दिन
रविवार का दिन छुट्टी होने के कारण कई लोग इस दिन नाखून,बाल कटवाते है। जबकि इस दिन भी नाखून,बाल आदि कटवाने से बचना चाहिए। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है, जो आत्मा, स्वास्थ्य और सम्मान का कारक माने जाते हैं। इस दिन नाखून काटना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से आत्मविश्वास घटता है और व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
ये हैं नाखून काटने के लिए शुभ दिन
सोमवार – मन को शांति मिलती है।
बुधवार – धन लाभ होता है और व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं।
शुक्रवार – मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।
ये भी पढ़ें- अगर आपके घर की तुलसी में दिख जाए मंजरी, तो बस करे लें ये उपाय, धन बरसने के बनने लगेंगे शुभ योग!
सूर्यास्त के बाद न काटें नाखून
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्यास्त के बाद या रात के समय नाखून काटना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं और घर में दरिद्रता आती है।
