अगर आपके घर की तुलसी में दिख जाए मंजरी, तो बस करे लें ये उपाय, धन बरसने के बनने लगेंगे शुभ योग!

Tulsi Plant: सनातन धर्म में तुलसी को साक्षात देवी लक्ष्मी का स्वरूप और भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय माना गया है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, तुलसी में फूल आना एक शुभ संकेत होता है।
अगर आपके घर की तुलसी में दिख जाए मंजरी, तो बस करे लें ये उपाय, धन बरसने के बनने लगेंगे शुभ योग!
अगर तुलसी में दिखे मंजरी, तो करें ये 3 उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tulsi Plant Manjari Upay: भारतीय संस्कृति में तुलसी का पौधा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसे घर की समृद्धि और शुद्धता का रक्षक भी माना जाता है। कहते हैं जहां तुलसी का पौधा होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा कभी नहीं टिकती।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि, जितना खास ये पौधा होता है उतनी ही खास इस पौधे की मंजरी भी होती है।कहते हैं तुलसी की मंजरी भगवान विष्णु को चढ़ाने से सौभाग्य बढ़ता है और जीवन से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। आज हम आपको तुलसी की मंजरी से जुड़े कुछ ऐसे खास उपायों के बारे में बताएंगे जिससे आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं।

अगर तुलसी में दिखे मंजरी, तो करें ये 3 उपाय

भगवान विष्णु को तुलसी मंजरी चढ़ाएं

ज्योतिष बताते है कि, जब आपके घर की तुलसी में मंजरी निकल आए, तो उस दिन उसे तोड़कर भगवान विष्णु को अर्पित करें। ऐसा करने से घर में सौभाग्य और सुख-शांति बढ़ती है। कहा जाता है कि इस उपाय से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की विशेष कृपा प्राप्त होती है और परिवार में स्थायी समृद्धि आती है।

मां लक्ष्मी को अर्पित करें

कहते है अगर आप आर्थिक संकट या पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में तुलसी की मंजरी अवश्य अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन का आगमन होता है, और जीवन में नई आर्थिक संभावनाएं खुलती हैं। यह उपाय अत्यंत सरल होने के बावजूद अत्यधिक प्रभावी माना गया है।

गंगाजल में मिलाकर करें छिड़कें

अगर घर में किसी न किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता है तो तुलसी की मंजरी गंगाजल में मिलाकर पूरे घर में छिड़कें। ऐसा करने से घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा भाग जाएगी और सुख-शांति का वास होगा।

तुलसी मंजरी से मिलने वाले आध्यात्मिक लाभ

हिन्दू धर्म शास्त्रों में तुलसी मंजरी को एक ऐसी दिव्य शक्ति माना गया है जो मन की शांति, आत्मिक बल और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करती है। नियमित रूप से तुलसी की पूजा और मंजरी का प्रयोग व्यक्ति के भीतर सकारात्मक सोच और विश्वास की भावना को भी प्रबल करता है।

शास्त्रों में ये भी बताया गया है कि, तुलसी की मंजरी का दिखना केवल पौधे की प्राकृतिक अवस्था नहीं, बल्कि इसे हिंदू धर्म में एक शुभ संकेत माना गया है। अगर आपके घर की तुलसी में मंजरी निकली है, तो समझ लीजिए कि आपके जीवन में अब सौभाग्य का दौर शुरू हो चुका है।

इन छोटे लेकिन प्रभावशाली उपायों को अपनाकर आप धन, शांति और सुख-समृद्धि को आकर्षित कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com