मां दुर्गा और पीली सरसों (सौ.सोशल मीडिया)
Navratri Yellow Mustard Remedies: पूरे देशभर में चैत्र नवरात्रि का महापर्व मनाया जा रहा हैं। नवरात्रि का हर दिन जगत जननी मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना का होता है। देवी भागवत पुराण के अनुसार मां चंद्रघंटा का स्वरूप अत्यंत शांतिदायक और कल्याणकारी है।
ज्योतिषयों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और धन लाभ के योग बनते हैं। इन उपायों में पीली सरसों के उपाय काफी प्रभावी माना जाता हैं।
नकारात्मकता दूर करने के लिए पीली सरसों को एक लाल कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और उसे नवरात्रि के दिनों में अपने घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।
नवरात्रि के दौरान रात को एक मुट्ठी पीली सरसों अपने सिर से 7 बार वारकर किसी सुनसान चौराहे या बहते जल में प्रवाहित कर दें, इससे धन वृद्धि की बाधाएं दूर होती हैं।
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए लाल कपड़े में पीली सरसों बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें।
यदि परिवार में अक्सर कलह रहती है या बच्चों को नजर लगती है, तो पीली सरसों और सेंधा नमक को मिलाकर पूरे घर में घुमाएं। इसके बाद इस मिश्रण को घर की सीमा से बाहर फेंक दें। इससे घर की भारी ऊर्जा समाप्त हो जाती है और शांति का संचार होता है।
नौकरी में परेशानी आ रही हो या व्यापार धीमा चल रहा हो, तो मंगलवार और रविवार की शाम यह उपाय करें। थोड़ी पीली सरसों अपने सिर से 7 बार वारकर घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर या चौराहे पर फेंक दें। यह प्रयोग कार्यक्षेत्र की बाधाओं को दूर करने में सहायक माना जाता है।
यह भी पढ़ें:-गणगौर पर्व आज,गणगौर पूजा के समय जरूर गाएं ये आरती, मिलेगा व्रत का शुभ फल
मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए नवरात्रि में माता दुर्गा की नियमित पूजा करें, तो अपनी पूजन सामग्री में पीली सरसों को भी शामिल करें। पूजा की थाली में थोड़े सरसों के दाने रखने से साधना पूर्ण मानी जाती है और आदि शक्ति की विशेष कृपा प्राप्त होती है।