कई रोगों से लड़ने की ताकत है पीली सरसों में, जानिए इसके अनमोल औषधीय गुण

सरसों के दाने हमारे किचन में मसालों के रूप में इस्तेमाल होने वाली मुख्य सामग्री में से एक हैं। लेकिन, आपको बता दें किचन में इस्तेमाल होने वाली काली सरसों ही नहीं बल्कि पीली सरसों के दाने भी कई तरह से हमारी सेहत के लिए लाभदायक हैं।
Yellow Mustard Benefits, Health News
पीली सरसों के फायदे ( Social Media)
Published on
Updated on

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: भारतीय घरों की रसोई में अक्सर पीली और काली सरसों का इस्तेमाल किसी भी खाने में तड़का लगाने में किया जाता है। आमतौर पर सरसों के दाने काले और पीले रंग के होते हैं। जिसमें से काली सरसों का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, किचन में इस्तेमाल होने वाली काली सरसों ही नहीं, बल्कि पीली सरसों के दाने भी कई तरह से हमारी सेहत के लिए लाभदायक हैं।

जानिए कैसी होती हैं सरसों

आपको बता दें कि, इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जैसे फास्फोरस, जिंक, सेलेनियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम अदि। ऐसे में इसका अगर आप रोजाना सेवन करते हैं, तो आपको कई तरह बीमारियां जैसे ब्लड प्रेशर, पेट, कोलेस्ट्रॉल और शरीर में मौजूद अन्य कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

जानिए शरीर को यह फायदे देती हैं सरसों

सिर्फ यही नहीं बल्कि इसके और भी बहुत से फायदे हैं, जो आपको हैरान कर देंगे, ऐसे में आइए जानें इससे होने वाले फायदे के बारे में-

1- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कम होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता है। जिससे सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतें आती है। ऐसे में पीली सरसों के बीजों को चबाने से खांसी, जुकाम, फ्लू और गले में दर्द समेत कई दिक्कतों से आराम मिलता है।

2- आपको बता दें, हड्डियों की मुख्य बीमारी जैसे गठिया से पीड़ित लोगों के लिए पीली सरसों के बीज बेहद लाभकारी हैं। इसमें मौजूद सेलेनियम और मैग्नीशियम की मात्रा इस समस्या से राहत दिलाने में मदद करती है। पीली सरसों के दानों को आहार में शामिल करके न सिर्फ आर्थराइटिस बल्कि हड्डियों से सम्बंधित अन्य कई समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

3- सरसों के बीज में मौजूद मैग्नीशियम की मात्रा के कारण माइग्रेन का दर्द काफी हद तक कम किया जा सकता है। किसी भी खाने की सामग्री में काली सरसों की जगह पीली सरसों के दानों को शामिल करें जिससे किसी भी तरह के सिर दर्द में राहत मिलती है।

4-एक्सपर्ट्स की मानें तो, पीली सरसों दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसके बीज चबाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रण में रहता है। दो चम्मच रोजाना सरसों खाने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसे कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करता है।

5-दाद, खाज और खुजली की समस्या को दूर करने के लिए पीली सरसों काफी असरदार साबित हो सकती है। त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए सरसों के तेल की मालिश कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com