- Hindi News »
- Religion »
- Navratri Peeli Sarson Ke Upay Money Problems Ghar Kalesh Dur Karne Ke Upay
नवरात्रि समाप्त होने से पहले अवश्य करें पीली सरसों के ये महाउपाय, आर्थिक तंगी से लेकर गृह-क्लेश होगी दूर!
Navratri Money Problem Remedies: नवरात्रि समाप्त होने से पहले पीली सरसों के ये आसान और प्रभावशाली उपाय जरूर करें, जिससे आर्थिक तंगी दूर होगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
- Written By: सीमा कुमारी

मां दुर्गा और पीली सरसों (सौ.सोशल मीडिया)
Navratri Yellow Mustard Remedies: पूरे देशभर में चैत्र नवरात्रि का महापर्व मनाया जा रहा हैं। नवरात्रि का हर दिन जगत जननी मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना का होता है। देवी भागवत पुराण के अनुसार मां चंद्रघंटा का स्वरूप अत्यंत शांतिदायक और कल्याणकारी है।
ज्योतिषयों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और धन लाभ के योग बनते हैं। इन उपायों में पीली सरसों के उपाय काफी प्रभावी माना जाता हैं।
नवरात्रि के दौरान पीली सरसों के अचूक उपाय
-
नकारात्मकता दूर करने के लिए
नकारात्मकता दूर करने के लिए पीली सरसों को एक लाल कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और उसे नवरात्रि के दिनों में अपने घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।
-
आर्थिक तंगी से मुक्ति
नवरात्रि के दौरान रात को एक मुट्ठी पीली सरसों अपने सिर से 7 बार वारकर किसी सुनसान चौराहे या बहते जल में प्रवाहित कर दें, इससे धन वृद्धि की बाधाएं दूर होती हैं।
-
कर्ज से छुटकारा
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए लाल कपड़े में पीली सरसों बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें।
-
नजर दोष और गृह-क्लेश से मुक्ति
यदि परिवार में अक्सर कलह रहती है या बच्चों को नजर लगती है, तो पीली सरसों और सेंधा नमक को मिलाकर पूरे घर में घुमाएं। इसके बाद इस मिश्रण को घर की सीमा से बाहर फेंक दें। इससे घर की भारी ऊर्जा समाप्त हो जाती है और शांति का संचार होता है।
-
करियर और व्यापार में उन्नति
नौकरी में परेशानी आ रही हो या व्यापार धीमा चल रहा हो, तो मंगलवार और रविवार की शाम यह उपाय करें। थोड़ी पीली सरसों अपने सिर से 7 बार वारकर घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर या चौराहे पर फेंक दें। यह प्रयोग कार्यक्षेत्र की बाधाओं को दूर करने में सहायक माना जाता है।
यह भी पढ़ें:-गणगौर पर्व आज,गणगौर पूजा के समय जरूर गाएं ये आरती, मिलेगा व्रत का शुभ फल
सम्बंधित ख़बरें
नवरात्रि 2026: IRCTC लाया वैष्णो देवी का किफायती टूर पैकेज, 6,990 में करें माता के दर्शन
गणगौर पर्व आज,गणगौर पूजा के समय जरूर गाएं ये आरती, मिलेगा व्रत का शुभ फल
आज तीसरे नवरात्रि पर रवि योग में करें मां चंद्रघंटा की पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी, मिलेगी साहस और सफलता
780 सीढ़ियां और 1250 फीट की ऊंचाई, मुंब्रा देवी मंदिर में विराजमान है 9 देवियों का अद्भुत रूप, जानें महिमा
-
देवी मां का आशीर्वाद
मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए नवरात्रि में माता दुर्गा की नियमित पूजा करें, तो अपनी पूजन सामग्री में पीली सरसों को भी शामिल करें। पूजा की थाली में थोड़े सरसों के दाने रखने से साधना पूर्ण मानी जाती है और आदि शक्ति की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Navratri peeli sarson ke upay money problems ghar kalesh dur karne ke upay
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 से पहले चोटिल हुए MS धोनी? CSK फैंस की बढ़ी धड़कनें! ट्रेनिंग के बाद लंगड़ाते हुए आए नजर, देखें वीडिय
Mar 21, 2026 | 05:55 PMपैठणी के 2000 साल पुराने गौरव को ‘कार्या’ ने दी नई उड़ान; येवला के बुनकरों की कला अब वैश्विक मंच पर छाएगी
Mar 21, 2026 | 05:52 PMहिमाचल प्रदेश बजट में बड़ा झटका! 3,586 करोड़ की कटौती, जानें सुखविंदर सिंह सुक्खु ने क्या कहा?
Mar 21, 2026 | 05:45 PMShare Market 2026: क्या मार्च में निफ्टी 24,000 के स्तर को पार करेगा? जानें विशेषज्ञों की राय
Mar 21, 2026 | 05:44 PMनांदगांव-कुरहा मार्ग बना ‘मौत का रास्ता’, घटिया निर्माण से 3 की जान; नागरिकों में आक्रोश
Mar 21, 2026 | 05:44 PMबेलोरा के मोसंबी बागों में AI तकनीक की शुरुआत, अब सेंसर बताएंगे फसलों का हाल
Mar 21, 2026 | 05:42 PMPhonePe IPO: बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच दिग्गज फिनटेक कंपनी ने खींचे हाथ, निवेशकों को अब करना होगा इंतजार
Mar 21, 2026 | 05:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM














