क्रिसमस ट्री पर इन शुभ चीजों को लगाने से चमक उठेगा भाग्य, दूर होगी पैसों की तंगी
Prosperity Tips Christmas: क्रिसमस ट्री पर कुछ शुभ प्रतीक लगाने से मान्यताओं के अनुसार धन की कमी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि व सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
क्रिसमस ट्री पर कौन-सी चीजें लगाना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Christmas Remedies For Wealth: हर साल की तरह इस बार भी ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस 25 दिसंबर को हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस त्योहार की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह त्योहार सिर्फ ईसाई धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि हर धर्म और वर्ग के लोग इसे खुशी-खुशी मनाते हैं। क्रिसमस के अवसर पर लोग अपने घरों को सजाते हैं और घर में क्रिसमस ट्री लगाने की परंपरा निभाते हैं।
क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगी लाइट्स, सजावटी वस्तुओं और आकर्षक आभूषणों से सजाया जाता है, जिससे पूरा घर रौशनी और सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर क्रिसमस ट्री पर कुछ विशेष और शुभ चीजें लगाई जाएं, तो इससे भाग्य में सकारात्मक बदलाव आ सकता है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
क्रिसमस ट्री पर कौन-सी चीजें लगाना शुभ माना जाता है
-
सुनहरे और लाल रंग के ऑर्नामेंट
क्रिसमस ट्री पर लाल और गोल्डन रंग की सजावट करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ये रंग धन, सफलता और शुभता के प्रतीक माने जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Temple: रथ यात्रा के बाद होती है ‘अधर पाना’ पूजा, जहां भगवान के सम्मान में फोड़ दिए जाते हैं घड़े
Mangalsutra Black Beads: मंगलसूत्र के काले मोती केवल फैशन नहीं बल्कि इनमें छुपे हैं धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व
Mangala Gauri Vrat : सावन के इन 4 मंगलवार में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य! अभी नोट कर लें सभी तिथियां
रक्षाबंधन की सुबह भूलकर भी न करें ये चूक! ये 4 गुप्त उपाय खोल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
-
सिक्कों या गोल्डन बेल्स की सजावट
ट्री पर सुनहरे सिक्के या घंटियां लगाने से धन आगमन के योग बनते हैं। घंटियों की मधुर ध्वनि नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है।
-
सितारे
क्रिसमस ट्री के शीर्ष पर स्टार लगाना बेहद शुभ माना जाता है। यह तरक्की, नई शुरुआत और सौभाग्य का संकेत देता है।
-
हरे रंग की लाइट्स
हरे रंग की लाइट्स विकास, समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक हैं। इससे घर में आर्थिक संतुलन बना रहता है।
-
छोटे गिफ्ट बॉक्स
क्रिसमस ट्री पर छोटे गिफ्ट बॉक्स सजाने से जीवन में नए अवसर और खुशखबरी आने की मान्यता है।
-
परिवार के सभी सदस्य
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में क्रिसमस लगाते समय परिवार के सभी सदस्यों को मिलकर क्रिसमस सजाना चाहिए। कहते है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।
-
ईसा मसीह के जन्म
क्रिसमस का पर्व जीसस के जन्म के रूप में मनाया जाता है और कहा जाता है कि जिस रात जीसस का जन्म हुआ था, उस समय जंगल के सारे पेड़ जगमगाने लगे थे और पेड़ फलों से लद गए थे। इसलिए घर में क्रिसमस ट्री लगाने से जीवन में नई उम्मीद आती है।
-
बुरी नजर से भी सुरक्षा
ईसाई समुदाय में क्रिसमस ट्री को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि घर में क्रिसमस ट्री लगाने और उसे सजाने तो बुरी आत्माएं दूर होती हैं। साथ ही घर को नजर भी नहीं लगती है। क्रिसमस के मौके पर गिफ्ट लेने व देने की भी परंपरा है और इसलिए ऐसे उपहारों का चयन करना चाहिए जो कि जीवन में खुशियों का संकेत दे।
ये भी पढ़े- आज से शुरू हुआ साल 2025 का आखिरी पंचक, अगले पांच दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम
इन बातों का रहे ख़ास ख्याल
क्रिसमस ट्री को हमेशा घर के उत्तर या पूर्व दिशा में रखें और सजावट के दौरान मन में सकारात्मक भाव रखें। ऐसा करने से पूरे साल धन की कमी नहीं होती।
