क्रिसमस के मौके पर बिल्कुल न दें किसी को गिफ्ट में ये चीज़ें, जीवन हो जाएगा बदहाल!
Christmas Gifting Mistakes:क्रिसमस के मौके पर कुछ चीज़ें गिफ्ट करना अशुभ माना जाता है। जानिए किन उपहारों से बचना चाहिए, ताकि रिश्तों और जीवन में नकारात्मक असर न पड़े।
- Written By: सीमा कुमारी
क्रिसमस पर भूलकर भी न करें ये चीजें गिफ्ट (सौ.सोशल मीडिया)
Unlucky Christmas Gifts: हर साल 25 दिसंबर को भारत समेत पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता हैं। क्रिसमस ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पर्व हैं। ईसाई समुदाय के लोगों के अलावा, अन्य धर्मों के लोग भी मनाते हैं।
क्रिसमस को प्रेम, खुशी और आपसी सौहार्द का पर्व माना जाता है। इस शुभ अवसर पर परिवार और दोस्तों को गिफ्ट देने की परंपरा भी है। साथ ही प्रार्थना की जाती है कि ये पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां लेकर आए। ऐसे में आइए जानते है क्रिसमस पर किन चीजों को भूलकर भी गिफ्ट नहीं देने चाहिए
क्रिसमस पर भूलकर भी न करें ये चीजें गिफ्ट
-
धारदार वस्तुएं देने से परहेज
मान्यता है कि चाकू, कैंची या अन्य धारदार वस्तुएं गिफ्ट करने से रिश्तों में कटुता आ सकती है। कहा जाता है कि ऐसी चीजें आपसी संबंधों को कमजोर करती हैं और विवाद को जन्म दे सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Wind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Vastu Rules: क्या आपके घर की दहलीज बन रही है दरिद्रता का कारण? वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
Photo Frame Vastu: इस दिशा में लगाएंगे फोटो फ्रेम तो घर में बढ़ेगा प्यार और खुशहाली, जानें वास्तु के नियम
Vastu Tips: इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए? आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
-
काले रंग की वस्तुएं
कुछ परंपराओं में काले रंग को नकारात्मकता से जोड़ा जाता है। इसलिए क्रिसमस जैसे शुभ अवसर पर काले रंग के कपड़े या वस्तुएं गिफ्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है।
-
रुमाल और खाली बटुआ
मान्यताओं के अनुसार, रुमाल गिफ्ट करना दुख और आंसुओं का संकेत माना जाता है। वहीं खाली बटुआ देना आर्थिक तंगी का प्रतीक समझा जाता है। यदि बटुआ देना हो तो उसमें कुछ सिक्के रखना शुभ माना जाता है।
-
टूटे या सेकंड-हैंड गिफ्ट
क्रिसमस पर कभी भी टूटी-फूटी या इस्तेमाल की हुई चीजें गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे सामने वाले के जीवन में बाधाएं और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है।
-
एक्वेरियम,कछुआ गिफ्ट
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, गिफ्ट में एक्वेरियम, झरना, कछुआ जैसी चीजें न दें। इसकी वजह से आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा इस दिन गिफ्ट में कांटेदार पौधा भी न दें।
-
बिजनेस से जुड़ी कोई चीज न दें
ऐसी मान्यता है कि, गिफ्ट में कभी भी किसी को बिजनेस से जुड़ी कोई चीज न दें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो जिसको आपने गिफ्ट दिया है, उसको कारोबार में नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें- New Year आने से पहले आज ही घर के मुख्य द्वार पर बांध दें ये चीजें, बनने लगेंगे धन-समृद्धि के शुभ योग
-
आस्था और व्यवहारिक संदेश
ये सभी बातें आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। इनका उद्देश्य गिफ्ट देते समय भावनाओं, सम्मान और सकारात्मकता का ध्यान रखना है, ताकि त्योहार की खुशी बनी रहे।
