धनतेरस के दिन भूल से भी न खरीदें ये 5 चीजें, दरिद्रता की है पूरी आशंका!

Dhanteras significance:धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुएं से धन-दौलत में अपार वृद्धि होती है, लेकिन मान्यताओं के अनुसार कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए ।
धनतेरस के दिन भूल से भी न खरीदें ये 5 चीजें, दरिद्रता की है पूरी आशंका!
धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhanteras 2025: कार्तिक महीने की शुरुआत होते ही त्योहारों की झड़ी लग गई है। इस महीने में करवा चौथ समाप्त होते ही धनतेरस, छोटी दिवाली, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा, देवउठनी एकादशी और कार्तिक पूर्णिमा जैसे कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे।

आपको जानकारी के लिए बता दें, इस साल धनतेरस का त्योहार सोमवार 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। धनतेरस से पांच दिवसीय दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है। यह त्योहार हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पूरे देशभर में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा की जाती है।

मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी करने से धन-दौलत में अपार वृद्धि होती है, लेकिन मान्यताओं के अनुसार कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि इन वस्तुओं को घर लाने से दरिद्रता का वास हो सकता है, तो आइए उन वस्तुओं के बारे में जानते हैं।

धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें:

लोहे और स्टील की वस्तुएं

ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, धनतेरस पर धातु खरीदने की परंपरा है, लेकिन कहा जाता है कि, इस दिन लोहे से बनी वस्तुएं खरीदना अशुभ माना जाता है। स्टील भी लोहे का ही एक रूप है, इसलिए स्टील के बर्तन या अन्य सामान खरीदने से भी बचना चाहिए। मान्यता है कि लोहा शनि का कारक होता है, और धनतेरस के दिन इसकी खरीदारी से जीवन में अशुभता आती है। इसलिए इस दिन इन चीजों से बनी वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए।

तेल और घी न खरीदें

ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन तेल और घी खरीदना शुभ नहीं होता है। अगर आपको इनकी जरूरत है, तो एक दिन पहले ही इनकी खरीदारी कर लें। इस दिन इन्हें खरीदने से घर में आर्थिक तंगी आ सकती है। इसलिए वास्तु विशेषज्ञ धनतेरस के दिन तेल और घी खरीदने के लिए मना करते हैं।

काले रंग की वस्तुएं

कहा जाता है कि, धनतेरस के दिन तेल और घी के अलावा, काले रंग की वस्तुएं नहीं खरीदने चाहिए। क्योंकि, काले रंग को हिंदू धर्म में अशुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े खरीदने से बचें।

नुकीली एवं धारदार वस्तुएं न खरीदे

धनतेरस के दिन नुकीली एवं धारदार वस्तुएं खरीदना भी अशुभ माना जाता है। इस शुभ दिन पर चाकू, कैंची, पिन, सुई या किसी भी प्रकार की धारदार या नुकीली चीजें खरीदने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि नुकीली वस्तुएं घर में दुर्भाग्य और नकारात्मकता को बढ़ाती हैं, और ये समृद्धि के प्रवाह को काट देती हैं।

शीशे का सामान

धनतेरस के दिन नुकीली एवं धारदार वस्तुएं खरीदने के अलावा, कांच से बनी चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। कांच का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है, इसलिए धनतेरस के शुभ दिन पर शीशे से बनी कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। शीशा अस्थिरता का भी प्रतीक है। इसलिए इस मौके पर कांच के बर्तन, आईने या सजावटी सामान खरीदने से बचें, क्योंकि यह घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com