आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त हुई छठ पूजा, जानिए व्रत पारण के नियम
हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहारों का महत्व होता हैं इसमें ही बिहार के सबसे बड़े छठ व्रत का समापन आज हो गया है। आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिनों के कठिन व्रत समापन हुआ है।
- Written By: दीपिका पाल
छठ पर्व का समापन (सौ. डिजाइन फोटो)
Chhath Puja 2024: हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहारों का महत्व होता हैं इसमें ही बिहार के सबसे बड़े छठ व्रत का समापन आज हो गया है। आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिनों के कठिन व्रत समापन हुआ है। छठ पर्व के दौरान छठी मैया और भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। आज उषा अर्घ्य के साथ महिलाएं व्रत का पारण करेगी इसके भी नियम होते है जिनका पालन किया जाता है। चलिए जानते हैं नियम और उगते सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व। आज छठ पर्व के समापन की तस्वीरें और वीडियो पटना से लेकर हर जगह से सामने आ रहे है।
जानिए सूर्योदय का समय
यहां पर आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन यानी 08 नवंबर 2024 को दिल्ली में चंद्रोदय सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर हुआ। इस दौरान महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को नदी के घाट पर जाकर अर्घ्य दिया और 36 घंटे के व्रत का समापन हो गया है। इस व्रत के समापन के साथ ही आज व्रत का पारण किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज को लेकर ईरान में घमासान! विदेश मंत्री के ‘पूरी तरह खोलने’ वाले बयान पर IRGC भड़का, लगा दी नई शर्तें
Donald Trump की ईरान को चेतावनी: 100% समझौते तक जारी रहेगा सैन्य दबाव, लाएंगे ‘न्यूक्लियर डस्ट’
BMC की नई पहल ‘Muvi Trap’ लॉन्च, मच्छरों की बढ़ती समस्या पर लगेगा ब्रेक
Metro Fight Viral Video: एस्केलेटर पर लड़कियों की भिड़ंत, वीडियो देख लोग बोले- ‘WWE लाइव चल रहा है’
#WATCH पटना, बिहार: छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। वीडियो दीघा घाट से है। #ChhathPooja pic.twitter.com/iMq7xrnsvn — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2024
जानिए क्या होता है उषा अर्घ्य का महत्व
यहां पर उषा अर्घ्य के महत्व को बताते चलें तो, इसे सुबह का सूरज या सूर्योदय का अर्घ्य कहते है। इसमें सूर्य का स्थान जीवन में महत्व रखता है इसे जीवन का कारक माना जाता है। वह सौरमंडल का केंद्र है और सभी ग्रहों को प्रकाश और ऊर्जा प्रदान करता है। यहां पर छठ पूजा के समापन पर जब उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है तो भक्तजन सूर्य देवता से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और अपने जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करते हैं। कहा जाता है कि, छठी मैया और सूर्य भगवान की आराधना भी करती हैं और अपनी संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं।
ये भी पढ़ें- आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम का मिजाज, जानें दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों से जुड़ा वेदर
#WATCH बेंगलुरु, कर्नाटक: छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। वीडियो RT नगर से है। pic.twitter.com/ScOWXRqDqc — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2024
जानें व्रत का कैसे करते है पारण
यहां पर छठ व्रत के समापन के साथ आज महिलाओं द्वारा पारण किया जाएगा। इसके लिए छठ के आखिरी दिन इसके नियम होते है।
1- यहां पर छठ पर्व के अंतिम दिन छठी माता को चढ़ाया गया प्रसाद सभी एकत्रित लोगों में बांट दें।
2-यहां पर छठ पर्व के अंतिम दिन यह मान्यता होती है कि, प्रसाद जितना बांटा जाएं शुभ परिणाम तभी मिलता है।
3- व्रत के पारण के समय व्रत खोलने से पहले ठेकुआ, प्रसाद जैसी खाने की चीजों को ग्रहण करें।
4-यहां पर व्रत का पारण करने के दौरान सादा और हल्का ही खाना लेना चाहिए, मसालेदार खाना खाने से परहेज करें।
इस तरह से अगर आप व्रत परायण के नियम करते हैं तो व्यक्ति को व्रत का पूरा फल नहीं मिल पाता है।
