आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम का मिजाज, जानें दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों से जुड़ा वेदर

नवंबर की शुरुआत के बाद भी लोग अभी तक कुछ राज्यों में ठंड का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में 10 नवंबर के बाद ठंड बढ़ सकती है।
आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम का मिजाज, जानें दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों से जुड़ा वेदर
मौसम का हाल (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Weather Forecast: नवंबर की शुरुआत के बाद भी लोग अभी तक कुछ राज्यों में ठंड का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में 10 नवंबर के बाद ठंड बढ़ सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में हल्की ठंड का अहसास किया जा सकता है। रात के समय यहां पर तापमान में काफी गिरावट देखी जा सकती है। इसके अलावा अंडमान निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा तापमान

नवंबर का पहला सप्ताह बीत चुका है लेकिन सर्दियों का अहसास अभी भी ज्यादा नहीं है। दिल्ली एनसीआर में सुबह के समय प्रदूषण के कारण धुंध और स्मॉग का कहर लगातार जारी है। दिवाली के बाद इसमें बढ़ोत्तरी देखी गई है। जिसकी वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज और आने वाले हफ्तों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आज राज्य में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक जा सकता है। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का सितम अब भी जारी है। कई जगहों पर हवा का स्तर बहुत खराब दर्ज किया गया है। वहीं, सुबह और रात के समय धुंध की चादर साफ देखी जा सकती है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले मास्क जरूर लगाएं और बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें।

आज किन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 09 से 13 नवंबर तक कुछ दक्षिण के कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। जिसके चलते राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल व माही राज्य शामिल हैं। वहीं, आज यानी 08 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में बारिश की संभावना जताई गई है।

लौटते मानसून के कारण केरल, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है। जिसकी वजह से यहां भी सर्दी के आसार देखे जा सकते हैं। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com