Metro Fight Viral Video: एस्केलेटर पर लड़कियों की भिड़ंत, वीडियो देख लोग बोले- ‘WWE लाइव चल रहा है’
Escalator Girls Fight Video : मेट्रो स्टेशन के एस्केलेटर पर दो लड़कियों की मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Metro Fight Viral Video : सोशल मीडिया पर मेट्रो में होने वाले झगड़ों के वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने लोगों को चौंका दिया है। वायरल क्लिप में मेट्रो स्टेशन के एस्केलेटर पर दो लड़कियों के बीच अचानक बहस शुरू होती है, जो कुछ ही सेकंड में हाथापाई में बदल जाती है।
मामला इतना बढ़ जाता है कि दोनों एक-दूसरे को पकड़कर खींचने लगती हैं और धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। यह पूरा सीन किसी एक्शन फाइट जैसा नजर आता है, जिसे देखकर लोग इसे ‘एस्केलेटर वॉर’ नाम दे रहे हैं।
UPSC ka level: Mughal Empire chhodo batao Escalator War kis floor pe hua tha 🤣😝 pic.twitter.com/GfePSF5hAI — 𝐒ɦυ𐓣𝗒𝗍α (@Shunyta_007) April 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
मेट्रो स्टेशन के एस्केलेटर पर दो लड़कियों के बीच हुई हाथापाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास मौजूद लोग इस झगड़े को देखते रहते हैं, जबकि कुछ लोग इसका वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं। दोनों लड़कियां एक-दूसरे के बाल खींचती और लात-घूंसे मारती भी नजर आती हैं।
कुछ ही सेकंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस तरह की घटनाओं ने सार्वजनिक जगहों पर बढ़ती अव्यवस्था और अनुशासन को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें : भीख या रोजगार? सड़क किनारे महिलाओं से बहस का वीडियो वायरल, लोगों में छिड़ी चर्चा
यूजर्स ने इसे पब्लिक न्यूसेन्स बताते हुए कार्रवाई की मांग की
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोग इसे मजाक में ‘WWE फाइट’ बता रहे हैं, तो कुछ इसे रील बनाने की कोशिश कह रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे पब्लिक न्यूसेन्स बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
एक यूजर ने मजाक में लिखा, “UPSC का सवाल- एस्केलेटर वॉर किस फ्लोर पर हुआ?” जबकि दूसरे ने जवाब दिया, “ग्राउंड फ्लोर!” इस तरह के मजेदार और तीखे कमेंट्स के बीच यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल रहा है।
