Chardham Yatra Update : 30 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा, जानिए कैसे होगा ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन, अब तक 19 लाख लोगों का पंजीकरण
चार धाम यात्रा को कलयुग के मोक्ष प्राप्ति का मार्ग माना जाता है। चारधाम यात्रा के लिए 20 मार्च से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है । इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट से ही रजिस्ट्रेशन करें और आनंद लें।
- Written By: सीमा कुमारी
चारधाम यात्रा(सौ.सोशल मीडिया)
Chardham Yatra 2025: विश्व प्रसिद्ध उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 30 अप्रैल, 2025 को शुरू होने जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे। इसके लिए सरकार ने तमाम तरह की सुविधाएं देने की तैयारी की है। जाने वालों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा और उसी के हिसाब से तैयारी करनी होगी।
आपको बता दें, इस यात्रा के शुरू होने से पहले ही लाखों श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। चारधाम यात्रा के लिए अब तक 19 लाख से अधिक यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए 3-3 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, जबकि केदारनाथ के लिए सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन हुआ है।
आपको बता दें, सरकार ने इस बार 40% ऑफलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था की है, जिससे वे श्रद्धालु जो इंटरनेट का उपयोग नहीं कर सकते, आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकें। पंजीकरण की प्रक्रिया अनिवार्य है और बिना इसके यात्रा करने की अनुमति नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Fruits To Avoid At Night: रात में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान
Rekha Style: आखिर क्यों Gen Z को भा रहा है रेखा का 80s ग्लैम? कॉफी डेट्स के लिए बन गया है नया ट्रेंड
वाशिम में चौथा मुंगसाजी माऊली सम्मेलन: पालकी यात्रा, भजन और प्रवचनों से भक्तिमय माहौल
Matcha Tea: क्या होती है माचा चाय? वजन घटाने से लेकर एनर्जी बढ़ाने तक छुपे है कई राज, दाम जान हो जाएंगे हैरान
हिंदू धर्म में चार धाम यात्रा का विशेष महत्व है। यह यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। चार धाम यात्रा को कलयुग के मोक्ष प्राप्ति का मार्ग माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि हर किसी को जीवन में एक बार चार धाम यात्रा जरूर करनी चाहिए। इसके चमत्कारी परिणाम देखने को मिलते हैं। तो आइए जान लें चार धाम यात्रा से जुड़ी ये महत्वपूर्ण जानकारी-
रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा ऑनलाइन पंजीकरण के लिए उत्तराखंड सरकार की एक वेबसाइट है। इसकी जानकारी वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर उपलब्ध होगी। यह भी कहा गया है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए 60% पंजीकरण ऑनलाइन और 40% ऑफलाइन होगा।
ऑनलाइन आवेदन का तरीका
- उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट https://traveltrade.uttarakhandtourism.gov.in/signup पर जाएं।
- अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारियां भरकर साइन अप करें।
- अगर आपने पहले भी चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है तो आप मोबाइल नंबर पर
- ओटीपी मंगाकर या पासवर्ड के जरिए लॉगइन कर सकते हैं।
- लॉगइन करने के बाद चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन का आवेदन करें। इसके साथ ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
- आप व्हाट्सएप के जरिए भी रिजस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको +91 8394833833 पर ‘Yatra’ लिखकर भेजना होगा। इसके बाद दिए गए निर्देशों का पालन कर आप रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
- टूरिस्ट केयर उत्तराखंड ऐप के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन का तरीका
हरिद्वार और ऋषिकेश में यात्री रजिस्ट्रेशन ऑफिस और ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसके लिए आपको संबंधित ऑफिस में जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इस यात्रा के शुरू होने से एक महीने पहले किसी भी वीआईपी दर्शन की अनुमति नहीं होगी। वीआईपी श्रद्धालु भी आम यात्रियों की तरह दर्शन कर सकेंगे। इस संबंध में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा जाएगा।
