घर की तिजोरी होगी इस दिशा में तो खूब बरसेगा धन, जानिए क्या है सही वास्तु नियम
Cash Box Direction In Home:वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में वस्तुएं सही दिशा, सही आकार और सही तरीके से रखी जाएं, तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
- Written By: सीमा कुमारी
क्या है तिजोरी रखने की शुभ दिशा (सौ.सोशल मीडिया)
Locker Vastu Tips:वास्तु शास्त्र में हर दिशा का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में वस्तुएं सही दिशा, सही आकार और सही तरीके से रखी जाएं, तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। वहीं वास्तु नियमों की अनदेखी करने पर व्यक्ति को आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र में धन की सुरक्षा से जुड़ी वस्तुओं, विशेषकर तिजोरी या लॉकर, को लेकर विशेष नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि तिजोरी की दिशा सही हो तो धन में निरंतर वृद्धि होती है, जबकि गलत दिशा में रखी तिजोरी से पैसा टिकता नहीं है। तो आइए आपको बताते हैं कि पैसे रखने की सही दिशा कौन-सी है।
क्या है तिजोरी रखने की शुभ दिशा
उत्तर दिशा
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है। ऐसे में हमेशा घर की उत्तर दिशा में धन स्थान बनाना चाहिए क्योंकि इस दिशा में बनी तिजोरी या लाकर हमेशा पैसों से भरा रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
Jaya Parvati Vrat: जया पार्वती व्रत इस कथा के बिना है अधूरा, ज़रूर करें पाठ, मनोकामनाएं होंगी पूरी
‘जेल में प्रकटे कृष्ण कन्हैया’ के मंगलगान से गूंजा पंडाल, जया किशोरी ने दिया धर्म और भक्ति का संदेश
Lord Shiva Facts: शिवजी के रूप में छिपे हैं जीवन, मृत्यु और ब्रह्मांड के रहस्य, क्या आप जानते हैं इनका महत्व?
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
पूर्व या ईशान दिशा
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि, यदि आप उत्तर दिशा में अपना धन स्थान न बना पाएं तो इसकी जगह पूर्व या ईशान दिशा में बनाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तिजोरी या फिर लॉकर ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां पर उसका दरवाज उत्तर दिशा की ओर खुले।
कहते है वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी से जुड़े इस नियम को फालो करने पर धन का प्रवाह हमेशा बना रहता है और व्यक्ति को पैसे की कभी भी कमी नहीं होती है।
किन दिशाओं में तिजोरी नहीं रखना चाहिए
दक्षिण दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भूलकर भी धन स्थान या फिर कहें तिजोरी को दक्षिण दिशा में नहीं बनाना चाहिए क्योंकि यह यम की दिशा होती है और इस दिशा में बना धन स्थान अक्सर आर्थिक दिक्कतों का कारण बनता है।
यह भी पढ़ें:-माघ महीना बदल देगा किस्मत! ‘क्या न करें’ यह जानना और पालन करना ज़रूरी
बाथरूम के पास
बाथरूम के पास तिजोरी रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है और मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी या लॉकर के आस-पास या फिर उसके भीतर कभी भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। वास्तु के अनुसार धन की देवी को प्रसन्न रखने के लिए कभी भी तिजोरी को गंदे हाथों या अपवित्र अवस्था में नहीं छूना चाहिए।
