ऋणमोचन महागणपति स्तोत्र: बुधवार को करें पाठ, दूर होंगे कर्ज और आर्थिक संकट, बरसेगी गणेश जी की कृपा
Budhwar Upay: बुधवार के दिन विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा की जाती है। गणेश जी की उपासना से आर्थिक समस्याएं टल जाती हैं और सफलता के नए मार्ग प्रशस्त होते हैं।
- Written By: रीता राय सागर
गणपति जी (फोटो.सोशल मीडिया)
Ganesh Ji Ke Upay: बुधवार के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा की जाती है। विघ्नहर्ता की भक्ति से धन हानि या आर्थिक संकट की समस्या का समाधान होता है। आर्थिक समस्या के निदान के लिए बुधवार को गणेश जी की पूजा और व्रत रखें।
पूजा के समय गणेश जी के ऋणमोचन स्तोत्र का पाठ करें, जो भी साधक विधि विधान से बुधवार को ऋणमोचन स्तोत्र का पाठ करता है। उस पर गणपति बप्पा की कृपा होती है, धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और एक दिन वह पूर्ण रूप से आर्थिक संकट से बाहर आ जाता है। इसे ऋणमोचन महागणपति स्तोत्र भी कहते हैं।
ऋणमोचन महागणपति स्तोत्र
विनियोग
ॐ अस्य श्रीऋण-मोचन महा-गणपति-स्तोत्र-मन्त्रस्य भगवान् शुक्राचार्य ऋषिः, ऋण-मोचन-गणपतिः देवता, मम-ऋण-मोचनार्थं जपे विनियोगः।
सम्बंधित ख़बरें
Rambha Teej: कल रखा जाएगा रंभा तृतीय का व्रत, जानिए कैसे करें पूजन और क्या है इसका पौराणिक महत्व
Mantra Jap: तनाव, बेचैनी और अनिद्रा से राहत का आसान तरीका? सोने से पहले करें 1 मिनट का मंत्र जप
भीमाशंकर ज्योतिलिंग दर्शन के बदले नियम, अब नहीं होंगी VIP एंट्री, केवल इनको मिलेगा प्रवेश
Maa Dhumavati : मां धूमावती का रहस्यमयी स्वरूप, क्यों नहीं करतीं सुहागिन महिलाएं उनकी पूजा
ऋष्यादि-न्यास
भगवान् शुक्राचार्य ऋषये नमः शिरसि, ऋण-मोचन-गणपति देवतायै नमः हृदि, मम-ऋण-मोचनार्थे जपे विनियोगाय नमः अञ्जलौ।
मूल-स्तोत्र
ॐ स्मरामि देव-देवेश।वक्र-तुण्डं महा-बलम्। षडक्षरं कृपा-सिन्धु, नमामि ऋण-मुक्तये।।
महा-गणपतिं देवं, महा-सत्त्वं महा-बलम्। महा-विघ्न-हरं सौम्यं, नमामि ऋण-मुक्तये।।
एकाक्षरं एक-दन्तं, एक-ब्रह्म सनातनम्। एकमेवाद्वितीयं च, नमामि ऋण-मुक्तये।।
शुक्लाम्बरं शुक्ल-वर्णं, शुक्ल-गन्धानुलेपनम्। सर्व-शुक्ल-मयं देवं, नमामि ऋण-मुक्तये।।
रक्ताम्बरं रक्त-वर्णं, रक्त-गन्धानुलेपनम्। रक्त-पुष्पै पूज्यमानं, नमामि ऋण-मुक्तये।।
कृष्णाम्बरं कृष्ण-वर्णं, कृष्ण-गन्धानुलेपनम्। कृष्ण-पुष्पै पूज्यमानं, नमामि ऋण-मुक्तये।।
पीताम्बरं पीत-वर्णं, पीत-गन्धानुलेपनम्। पीत-पुष्पै पूज्यमानं, नमामि ऋण-मुक्तये।।
नीलाम्बरं नील-वर्णं, नील-गन्धानुलेपनम्। नील-पुष्पै पूज्यमानं, नमामि ऋण-मुक्तये।।
धूम्राम्बरं धूम्र-वर्णं, धूम्र-गन्धानुलेपनम्। धूम्र-पुष्पै पूज्यमानं, नमामि ऋण-मुक्तये।।
सर्वाम्बरं सर्व-वर्णं, सर्व-गन्धानुलेपनम्। सर्व-पुष्पै पूज्यमानं, नमामि ऋण-मुक्तये।।
भद्र-जातं च रुपं च, पाशांकुश-धरं शुभम्। सर्व-विघ्न-हरं देवं, नमामि ऋण-मुक्तये।।
गणेश जी को प्रसन्न करने के उपाय
बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करें और जल में दुर्वा डालकर गणपति जी का अभिषेक करें। इसके बाद सिंदूर चढ़ाते हुए सच्चे मन से गणेश जी से विनती करें कि वे व्यापार संबंधी सभी परेशानियों से आपको मुक्त करें। कम से कम 51 बार गणेश जी के प्रभावशाली मंत्र का जाप करें। मंत्र है- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।
बुध ग्रह का रंग हरा है। बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनने से दिन और भी शुभ होता है। अगर हरे कपड़े नहीं पहन पा रहे हैं तो घर से बाहर निकलते समय या कार्यस्थल पर जाने से पहले जेब में हरा रुमाल जरूर रख लें। इस एक उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और पूरा दिन सफलताओं से भरा होता है। बुधवार के दिन कोशिश करें कि काला रंग बिल्कुल न पहने।
