तुलसी ही नहीं 'इन' पेड़ों की पत्तियां भी प्रिय हैं श्रीकृष्ण को, चरणों में करें अर्पित, बरसेगी...

सनातान धर्म में भगवान कृष्ण की महिमा अपरम्पार है। श्रीकृष्ण को कुछ विशेष पत्तियां अर्पित करने से वह बहुत प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।
तुलसी ही नहीं 'इन' पेड़ों की पत्तियां भी प्रिय हैं श्रीकृष्ण को, चरणों में करें अर्पित, बरसेगी बंसीधर की आपार कृपा
तुलसी ही नहीं 'इन' पेड़ों की पत्तियां भी प्रिय हैं श्रीकृष्ण को,
Published on
Updated on

Leaves Offer to Lord Krishna: सनातान धर्म में भगवान कृष्ण की महिमा अपरम्पार है। भगवान विष्णु के अवतार, कोमलता, धैर्य, करुणा, और प्रेम के प्रतीक भगवान कृष्ण के अनगिनत भक्त हैं, जो उनकी कृपा पाने के लिए विभिन्न प्रकार से उनकी पूजा और उपाय करते हैं। श्रीकृष्ण की पूजा में उन्हें विभिन्न प्रकार के फूल चढ़ाए जाते हैं, क्योंकि भगवान कृष्ण के चरणों में फूल अर्पित करने से जीवन खुशियों से महकता रहता है।

इसके अलावा, कुछ विशेष पत्तियां भी अर्पित की जाती हैं। दरअसल श्रीकृष्ण को कुछ विशेष पत्तियां अर्पित करने से वह बहुत प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कौन-कौन सी पत्तियां अर्पित की जा सकती हैं।

भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करें तुलसी की पत्तियां

ज्योतिषयों के अनुसार, यह तो लगभग सभी जानते हैं कि श्रीकृष्ण को बिना तुलसीदल के भोग नहीं लगाया जाता क्योंकि यह उनको काफी प्रिय है। यदि आप तुलसी दल भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करते हैं तो इससे आपके घर में सकारात्मकता आती है और आप पर श्रीकृष्ण की कृपा बरसती है।

भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाएं कदंब की पत्तियां

आपको बता दें, कदंब के वृक्ष के पत्तियां और फूल भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय माने जाते हैं। इन्हें अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाएं पीपल की पत्तियां

इस वृक्ष में कई देवताओं का स्थान माना जाता है और यदि आप पीपल की पत्तियां भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करते हैं तो आपको तमाम तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है। इसी के साथ आपको अन्य देवी-देवताओं की कृपा भी मिलने लगती है।

भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाएं अशोक की पत्तियां

अशोक के पेड़ में भगवान शिव का वास होता है। ऐसे में अशोक की पत्तियां श्री कृष्ण को चढ़ाने से वह बहुत प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं, शुक्र ग्रह का वास होने के कारण वैवाहिक जीवन मधुर बनता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com