Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सूर्यास्त के बाद उधार देना, उधार लेना, हल्दी देना है मना, जानिए खुशहाल जीवन की सदियों पुरानी कुछ मान्यताएं

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Aug 03, 2024 | 10:45 AM

सूर्यास्त

Follow Us
Follow Us:

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की इच्छा रखता है। जब व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति रहती है तो व्यक्ति के मन में हमेशा ही सकारात्मकता का रहता है। हमारे शास्त्रों (Vastu Jyotish) में जीवन को खुशहाल और समृद्धिशाली बनाने के लिए कई तरह के वास्तु शास्त्र और हिंदू धर्म में नियम और समय बताए गए है। जिनका पालन करने पर जीवन में हमेशा ही सुख और शांति रहती है।

वास्तु शास्त्र में रात में सोने के दौरान कुछ नियम बनाए गए हैं जिसका पालन करने पर हर व्यक्ति को फायदा जरूर मिलता है। लेकिन, आजकल कामों को लोग नियम और समय नहीं बल्कि अपनी सुविधानुसार करते है। अगर आप भी उन्हीं में एक है तो इसका अशुभ परिणाम आपको झेलना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिन्हें विशेषकर रात के समय करने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए जानें इन कामों के बारे में-

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात्रि के समय बाल-नाखून काटना भी वर्जित होता है। इन कामों को रात में करने से नकारात्मकता बढ़ती है। इसके अलावा, शास्त्रों में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन भी बाल-नाखून काटना या कटवाना अशुभ माना गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय

Vastu Tips: घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले रखें? जानिए सप्ताह के 7 दिनों के शुभ उपाय

Wind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?

Photo Frame Vastu: इस दिशा में लगाएंगे फोटो फ्रेम तो घर में बढ़ेगा प्यार और खुशहाली, जानें वास्तु के नियम

रात में कपड़े धोकर सुखाने से नकारात्मक ऊर्जा का तेजी से संचार होता है। इसलिए सूर्यास्त के बाद कपड़े धोने और सुखाने से बचें। मान्यता है कि, सूर्यास्त के बाद नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। ऐसे में घर के बाहर कपड़े सुखाने से इनमें नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो जाता है, जिसका प्रभाव शरीर पर पड़ता है।

ये भी मान्यता है कि तुलसी के पौधे में स्वयं मां लक्ष्मी का वास होता है। दिन ढलने के बाद भूले से भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए।वैस तो घर का दरवाजा बंद रखा जाता है। लेकिन, शाम के समय मुख्य द्वार को कुछ देर खुला रखना    चाहिए। कहते हैं, यही समय है जब मां लक्ष्मी घर में प्रवेश कर सकती है।

वास्तु शास्त्र की मानें तो, हल्दी का सीधा संबंध गुरु बृहस्पति से होता है। और बृहस्पति को धन-सौभाग्य का कारक माना गया है। इसलिए सूर्यास्त के बाद किसी भी व्यक्ति को हल्दी नहीं देनी चाहिए। इससे व्यक्ति पर बृहस्पति देव नाराज हो जाते हैं। जिससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है।

शाम के वक्त कभी किसी को पैसे उधार न दें। वैसे तो जरूरी न हो तो शाम के वक्त पैसे का लेन देन करें ही नहीं। कर्ज तो भूलकर भी न दें और न किसी से लें। मान्यता है कि इस घड़ी में जो कर्ज लिया होता है वो कभी चुकता नहीं है और मां लक्ष्मी के कोप का भागी बनना पड़ता है।

सुबह उठ कर घर आंगन बुहारना जितना शुभ माना जाता है। शाम होते ही झाड़ू लगाना उतना ही बुरा माना जाता है। ये ऐसा समय है जिस पर झाड़ू लगाने को माता लक्ष्मी की नाराजगी का कारण समझा जाता है।

Beliefs after sunset

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 10, 2024 | 06:02 AM

Topics:  

  • vastu-jyotish

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.