Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाग्य को दोष देने से पहले अपने घर के मुख्य द्वार पर ध्यान दें, यहां पढ़ें और बैडलक को बनाएं गुडलक

Main Gate Vastu Dosh: आमतौर पर बहुत से लोग इस बात से अनजान रहते है कि इंसान का गुडलक घर के मेन डोर से भी जुड़ा होता है। अगर दरवाजे के सामने हैं ये चीजें तो गुडलक देखते ही देखते बैडलक में बदल जाता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Dec 04, 2025 | 05:41 PM

जानिए क्या है मेन डोर से जुड़े वास्तु दोष (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Main Gate Vastu Dosh And Remedies:वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी घर का मेन डोर यानी मुख्य द्वार ख़ास महत्व रखता है। यह न सिर्फ उस घर की शान-शौकत को बढ़ाता है बल्कि सुख और समृद्धि को पाने का एक जरिया भी होता है। वास्तु के अनुसार, किसी भी घर के मेन डोर से सुख और दुख दोनों का प्रवेश होता है।

ऐसा कहा जाता है कि, जिन्हें अपने घर की तरक्की, खुशहाली और सुख-समृद्धि की चाह होती है, वे हमेशा वास्तु नियमों के अनुसार अपने मुख्य द्वार को शुभ प्रतीकों से सजाकर रखते हैं, वहीं इसकी अनदेखी करने वालों को तमाम तरह के वास्तु दोष के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जानिए क्या है मेन डोर से जुड़े वास्तु दोष

  • न हो टूटा-फूटा

वास्तु विशेषज्ञ बतातें हैं कि, घर का मुख्य द्वार कभी भी टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए। घर का मेन गेट हमेशा सही दिशा में होना चाहिए और उसे खोलते और बंद करते समय उसमें से आवाज भी नहीं आना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

होली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग

कब है चैत्र महीने की पहली कालाष्टमी, इस तरह करें भगवान कालभैरव की पूजा, मिलेंगी शत्रुओं से मुक्ति

किस दिन मनाई जाएगी होली भाई दूज? यहां जानिए सबसे सटीक तिथि, तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

जीवन बदलने वाली दिनचर्या, श्री प्रेमानंद जी महाराज का संदेश, ऐसे मिलेगा सच्चा प्रेम और शांति

  • मकड़ी के जाले न हो

वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कभी भी मकड़ी के जाले भी नहीं होने चाहिए। और न ही वहां पर किसी प्रकार की गंदगी होनी चाहिए। कहा जाता है कि, वास्तु के अनुसार यह बड़ा दोष होता है जिसके कारण व्यक्ति को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

  • कूड़ा-कचरा या फिर जूते-चप्पल

वास्तु के अनुसार, घर के द्वार के सामने कभी कूड़ा-कचरा या फिर जूते-चप्पल आदि नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, यह बड़ा दोष होता है जिसके कारण व्यक्ति को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

  • कोई पेड़, बिजली के खंबा

वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के सामने कभी भी कोई पेड़, बिजली के खंबा आदि अवरोधक नहीं होना चाहिए और न ही मेन गेट पर किसी पेड़ की छाया पड़नी चाहिए।

  • कांटेदार पेड़

वास्तु के अनुसार घर के मेन डोर के सामने और अगल-बगल कांटेदार पेड़ नहीं होने चाहिए। इस वास्तु दोष के कारण उस घर में रहने वाले लोगों को मानसिक तनाव बना रहता है।

  • झाड़ू-पोछा

वास्तु के अनुसार कभी भी भूलकर भी घर के मेन डोर के सामने झाड़ू-पोछा आदि नहीं रखना चाहिए।

मुख्य द्वार के वास्तु दोष दूर करने के विशेष उपाय

  • मुख्य द्वार दो पल्ले वाला

वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य द्वार दो पल्ले वाला होना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे शुभ माना गया है।

  • साफ-सफाई और  प्रकाश

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर हमेशा प्रकाश की समुचित व्यवस्था तथा साफ-सफाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें–इन वस्तुओं के ‘गुप्त दान’ से बदल जाएगा भाग्य, दान कब करें, कहां करें, कैसे करें यह ज़रूर जानें   

  • तुलसी का पौधा

यदि आपके घर के मेन डोर के सामने कोई वास्तु दोष है और आप उसे दूर नहीं कर सकते हैं तो उससे नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए आप वहां पर तुलसी का पौधा रख दें।

 

Before blaming fate pay attention to the main entrance of your house

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 04, 2025 | 05:15 PM

Topics:  

  • Religion News
  • Vastu Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.