Shri Premanand Ji Maharaj (Source. Pinterest)
Path Of Devotion: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति सुकून, प्रेम और स्थायी खुशी की तलाश में है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि असली आनंद किस रास्ते से मिलता है? श्री प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि यदि आप ईश्वर के सच्चे प्रेम को पाना चाहते हैं, तो उसकी शुरुआत “नाम जप’ से होती है। यही वह साधना है जो जीवन को भीतर से बदल देती है।
श्री प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि निरंतर भगवान के नाम का स्मरण ही भक्ति का सार है। लेकिन यह निरंतरता तभी संभव है, जब साधक संतों की संगति यानी सत्संग में रहे। बिना सत्संग के भक्ति गहराई नहीं पकड़ती। एक सच्चे साधक के हृदय में केवल एक ही संबंध होना चाहिए ईश्वर से। जैसे मीरा बाई ने कहा था, “मेरे तो गिरिधर गोपाल, दूसरों न कोई”। जब मन में केवल प्रभु का स्थान होगा, तभी प्रेम स्थायी बनेगा।
आध्यात्मिक मार्ग में सबसे बड़ा बाधक है निंदा। किसी की बुराई करना या सुनना, दोनों ही हानिकारक हैं। दूसरों के दोषों की चर्चा करते ही वही दोष हमारे भीतर प्रवेश करने लगते हैं। इसलिए यदि बोलना है तो भगवान की महिमा बोलें, और यदि सुनना है तो उनकी कथा सुनें।
एक साधक को अपनी इंद्रियों पर विशेष नियंत्रण रखना चाहिए।
ये भी पढ़े: मरते वक्त कितने साल के थे रावण? जानिए उसकी असली उम्र का चौंकाने वाला रहस्य
सच्चा कुशल-क्षेम वही है, जब आपके होंठों पर हर समय भगवान का नाम हो। चाहे भोजन करें, स्नान करें या चलें नाम जप की डोर टूटनी नहीं चाहिए। साथ ही, सेवा भी निष्कपट भाव से करें। दिखावे की भक्ति ईश्वर को दूर कर देती है।
रघुनाथ दास गोस्वामी का जीवन सच्चे वैराग्य का प्रतीक है। उन्होंने अपार धन-संपत्ति त्यागकर साधारण जीवन अपनाया। उनका उद्देश्य केवल नाम जप और भक्ति का अमृत पाना था। यही सादगी और समर्पण उन्हें आध्यात्मिक ऊंचाई तक ले गया। यदि आप भी जीवन में सच्ची शांति और प्रेम चाहते हैं, तो नाम जप, सत्संग और सादगी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाइए। यही मार्ग आपको भीतर से मजबूत और संतुष्ट बनाएगा।