Akshaya Tritiya Donation Tips: अक्षय तृतीया के दिन अपनी राशि के अनुसार करें दान-धर्म, साल भर भरा रहेगा धन-धान
Akshaya Tritiya Daan Ke Upay :अक्षय तृतीया के दिन राशि के अनुसार दान-धर्म करने से पूरे साल धन-धान्य, सुख-समृद्धि और सकारात्मक फल की प्राप्ति होती है।जानिए राशि के अनुसार क्या दान करें।
- Written By: सीमा कुमारी
अक्षय तृतीया (सौ. सोशल मीडिया)
Akshaya Tritiya Daan Mahatva : हर साल की तरह इस बार भी अक्षय तृतीया का पावन पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है यानि किसी भी शुभ काम को करने के लिए इस दिन मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती।
धार्मिक क्रियाकलापों के साथ इस दिन दान करना भी बेहद शुभ फलदायक माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि अक्षय तृतीया के दिन राशि अनुसार दान सभी 12 राशियों को किन चीजों का दान करना चाहिए।
अक्षय तृतीया के दिन राशि अनुसार किन चीजों का दान
-
मेष और वृश्चिक राशि
मंगल के स्वामित्व वाली इन दोनों राशियों को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर तांबे के बर्तन, लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र, गुड़ आदि का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ ही मंगल ग्रह का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Vishnu Puja : देवशयनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
Lord Shiva Worship: सावन का पहला सोमवार है बेहद शुभ, शिक्षा और करियर में तरक्की के लिए न भूलें ये अचूक उपाय
एक्सीडेंट या अशुभ घटनाओं से बचने के लिए गाड़ी में रखें ये शुभ चीजें, मान्यता है दुर्घटनाएं रहेंगी कोसों दूर
ताजमहल-तेजोमहालय: श्रावण सोमवार पर गंगाजल अर्पित करने की मांग, हिंदू महासभा ने ASI कार्यालय पर किया प्रदर्शन
-
वृषभ और तुला राशि
शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली इन दोनों राशियों को चावल, चांदी, चीनी और सफेद वस्त्रों का दान करने से शुभ फल प्राप्त होंगे। ऐसा करने से इनको सुख-समृद्धि की प्राप्ति जीवन में हो सकती है।
-
मिथुन और कन्या राशि
बुध के स्वामित्व वाली मिथुन और कन्या राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन खीरा, मूंग की दाल, हरे वस्त्र और फल दान के रूप में देने चाहिए। इन चीजों का दान करने से माता लक्ष्मी के साथ ही देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है।
-
कर्क और सिंह राशि
चंद्रमा के स्वामित्व वाले कर्क राशि के लोगों को दूध, चावल, दूध से बनी मिठाइयां और सफेद वस्त्र दान करने से लाभ होगा। वहीं सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि वालों को गेहूं, तांबा, स्वर्ण और गुड़ का दान करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
-
धनु और मीन राशि
गुरु ग्रह के स्वामित्व वाली धनु और मीन राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर पीले वस्त्र, हल्दी, केल, चने की दाल और पीले वस्त्रों का दान करने से गुरु ग्रह और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
-
मकर और कुंभ राशि
शनि ग्रह के स्वामित्व वाली इन दोनों राशियों को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कंबल, लोहे, काले तिल आदि का दान करने से शुभ फल मिलते हैं। ऐसा करने से शनि ग्रह भी अनुकूल होते हैं और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है।
