Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ताजमहल-तेजोमहालय: श्रावण सोमवार पर गंगाजल अर्पित करने की मांग, हिंदू महासभा ने ASI कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Taj Mahal News: हिंदू महासभा ने सावन के प्रत्येक सोमवार को ताजमहल परिसर में गंगाजल अर्पित करने की अनुमति देने की मांग करते हुए ASI को ज्ञापन सौंपा व अनुमति नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 22, 2026 | 07:12 PM

हिंदू महासभा का प्रदर्शन (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Jalabhishek At Taj Mahal Agra: श्रावण मास के दौरान ताजमहल में कथित “तेजोमहालय” स्थित भगवान शिव पर गंगाजल अर्पित करने की मांग को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। बुधवार को अखिल भारत हिंदू महासभा ने जिला अध्यक्ष मीरा राठौर के नेतृत्व में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और श्रावण के प्रत्येक सोमवार को कांवड़ियों व हिंदू श्रद्धालुओं को ताजमहल परिसर में प्रवेश देकर जलाभिषेक की अनुमति देने की मांग की।

हिंदू श्रद्धालुओं को गंगाजल अर्पित करने की अनुमति दी जाए

ज्ञापन में कहा गया कि जिस प्रकार हर वर्ष मुगल सम्राट शाहजहां के उर्स के दौरान ताजमहल में तीन से चार दिनों तक निशुल्क प्रवेश दिया जाता है और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, उसी प्रकार श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को भी हिंदू श्रद्धालुओं को गंगाजल अर्पित करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

ताजमहल में “तेजोमहालय” होने का दावा

हिंदू महासभा का दावा है कि ताजमहल वास्तव में “तेजोमहालय” है और वहां भगवान भोलेनाथ विराजमान हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्षों से हिंदूवादी संगठन श्रावण में जलाभिषेक का प्रयास करते रहे हैं, लेकिन पुलिस और CISF द्वारा उन्हें रोक दिया जाता है, जिससे कई बार विवाद और झड़प की स्थिति भी बनी है।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली से उठी आंदोलन की चिंगारी पहुंची आगरा, सड़क पर उतरे कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन

Agra Road Accident: आगरा में तेज रफ्तार का कहर: कैंटर ने कार को 100 मीटर तक घसीटा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Agra: विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में मिला युवक का शव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Kanwar Yatra Route: ABAP की बड़ी मांग, शांतिपूर्ण और सुरक्षित यात्रा के लिए बंद हों मांस-शराब की दुकानें

यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा पर मेरठ पुलिस की डिजिटल नजर; सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से मांगा सहयोग, AI और ड्रोन से होगी निगरानी

हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

जिलाध्यक्ष मीरा राठौर और अवतार सिंह गिल ने कहा कि यदि इस मांग को लेकर उन्हें जेल भी जाना पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को कांवड़ यात्रा निकालकर गंगाजल अर्पित करने का प्रयास किया जाएगा और इसके लिए जो भी कीमत चुकानी पड़े, संगठन उसके लिए तैयार है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। हालांकि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की ओर से इस मांग पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Hindu mahasabha seeks permission jalabhishek taj mahal shravan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 07:12 PM

Topics:  

  • Agra
  • Agra News
  • Sanatan Hindu religion
  • Taj Mahal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.