Akshaya Tritiya Vehicle Purchase : अक्षय तृतीया पर कार खरीदने से पहले जानिए आपकी राशि के लिए कौन सा रंग रहेगा

Akshaya Tritiya New Car Purchase:अक्षय तृतीया 2026 पर कार खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन खरीदने से पहले अपनी राशि के अनुसार सही रंग चुनना और भी लाभकारी हो सकता है।
Akshaya Tritiya Vehicle Purchase:
अक्षय तृतीया पर नई वाहन(सौ.GEMINI)
Published on
Updated on

Akshaya Tritiya Vehicle Purchase: हिन्दू धर्म में साल भर में कुछ तिथियां ऐसी होती हैं जिन्हें बेहद शुभ माना जाता है। इन्ही में से एक अक्षय तृतीया। जिन्हे ‘अबूझ मुहूर्त’ कहा जाता है यानी इन दिनों किसी खास मुहूर्त की जरूरत नहीं होती, आप बिना सोचे-समझे नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

नई वाहन के लिए अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत शुभ

ज्योतिष -शास्त्र के अनुसार ,अगर आप नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो अक्षय तृतीया आपके लिए शुभ समय है। धर्म शास्त्रों में पूरे साल में अक्षय तृतीया का दिन सबसे शुभ बताया गया है। कहा जाता है कि, इस दिन किया गया हर शुभ कार्य सफल होता और लगातार बढ़ता रहता है। यही वजह है कि इस दिन सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि वाहन खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है।

राशि के अनुसार कौन से रंग का वाहन खरीदना शुभ रहेगा

  • मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए लाल या महरून रंग का वाहन खरीदना शुभ हो सकता है। इस रंग की गाड़ी आपके लिए सफलता और ऊर्जा लेकर आएगी।

  • वृषभ राशि

अगर वृषभ राशि के जातक अक्षय तृतीया के दिन नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए शुभ रंग सफेद या सिल्वर रंग का वाहन सही रहेगा। इस रंग का वाहन आपके लिए सुख और शांति बढ़ाएगा।

  • मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए हरा या ग्रे रंग का वाहन खरीदना शुभ हो सकता है। इस रंग रंग की गाड़ी आपको लाभ देगी।

  • कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सफेद रंग का वाहन खरीदना शुभ रहेगा। इस रंग वाहन आपके लिए शुभ रहेगा।

  • सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए लाल या महरून रंग का वाहन लाभ देगा। इस रंग की गाड़ी आपके लिए फायदेमंद होगी।

  • कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए हरा या सफेद रंग का वाहन शुभ रहेगा। यह रंग आपके लिए शुभ है।

  • तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सफेद या सिल्वर रंग का वाहन किस्मत चमकाएगा।

  • वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल या महरून रंग का वाहन लकी रहेगा।

  • धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए पीला या सफेद रंग का वाहन तरक्की दिलाएगा।

  • मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए काला, नीला या भूरा रंग का वाहन भाग्यशाली रहेगा।

  • कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए काला, नीला या जामुनी रंग का वाहन लाभकारी रहेगा।

  • मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए पीला या क्रीम रंग का वाहन शुभ रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com