Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पूजा की सही विधि नोट कीजिए, सोना-चांदी खरीदने का समय भी
Akshaya Tritiya Puja Method:अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
- Written By: सीमा कुमारी
मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और मां सरस्वती( सौ. सोशल मीडिया)
Akshaya Tritiya Puja Timing: रविवार, 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया तिथि का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया तिथि का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। जिसके चलते किसी भी तरह का मांगलिक कार्य करने के लिए पंचांग और मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है।
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व
धर्म शास्त्रों में अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की पूजा और शुभ खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व होता है।
-
अक्षय तृतीया 2026 क्या है ? शुभ तिथि
ज्योतिष पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया 2026 की तिथि 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 07:27 बजे तक रहेगी, इसलिए पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
-
अक्षय तृतीया 2026 पूजा मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के लिए पूजा का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
-
अक्षय तृतीया त्रिपुष्कर योग 2026
इस वर्ष अक्षय तृतीया पर बहुत ही अच्छा योग बन रहा है। पंचांग के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया पर त्रिपुष्कर योग, गजकेसरी योग, मालव्य योग, लक्ष्मी नारायण योग, रवि योग और अक्षय जैसे योग बनेगा।
-
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदारी का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी के लिए मुहूर्त 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर 20 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। वहीं जो लोग 20 अप्रैल को खरीदारी करना चाह रहे हैं उनके लिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 51 मिनट से लेकर 07 बजकर 27 मिनट के बीच का है।
-
अक्षय तृतीया पर दान का महत्व
अक्षय तृतीया पर जहां सोना-चांदी की चीजें खरीदने की मान्यता है, वहीं इस पावन पर्व पर दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। अक्षय तृतीया पर दान करने से सुख-समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें-Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया की रात चुपचाप कर लें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल!
अक्षय तृतीया पर 14 तरह के दान का महत्व है। इस दिन जल दान, अन्नदान, वस्त्र, स्वर्ण, चांदी, भूमि, गौ, विद्या, औषधि, पुस्तक और दीप दान करने का विशेष महत्व होता है।
-
अक्षय तृतीया पूजा
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी जैसी बहुमूल्य चीजों की खरीदारी के साथ मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा करने से घर में सुख-शांत और धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।
