

Akshaya Tritiya Kab Hai: 19 अप्रैल को पूरे देश में अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी से लेकर प्रॉपर्टी तक की खूब खरीदारी होती है। ज्योतिष एवं लोक मान्यता है कि इस दिन जो भी काम शुरू किया जाता है। उसका फल लंबे समय तक मिलता है।
लेकिन जहां यह दिन समृद्धि और शुभता का प्रतीक है, वहीं कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें इस दिन खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि ये नकारात्मक असर डाल सकती हैं।
ज्योतिषयों के अनुसार, इस वर्ष, 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। इस दौरान कई शुभ योग बन रहे हैं, जो इस दिन की खासियत को और बढ़ाते हैं।
रोहिणी नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और गज केसरी योग इस दिन को बेहद फलदायी बनाते हैं। यही वजह है कि लोग इस दिन नए काम और खरीदारी को प्राथमिकता देते हैं।