Akshaya Tritiya Mistakes : अक्षय तृतीया के दिन ये गलतियां बना देंगी कंगाल! तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लें
Akshaya Tritiya Mistakes : अक्षय तृतीया के दिन कुछ गलतियां आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। इस शुभ अवसर पर सही तरीके से पूजा, दान और खरीदारी करना बेहद जरूरी होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
अक्षय तृतीया (सौ. सोशल मीडिया)
Akshaya Tritiya Spiritual Mistakes : 19 अप्रैल को इस साल 2026 अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बड़ा महत्व है। अक्षय तृतीया के दिन सोना या सोना से बने आभूषण खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त कहा गया है
मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है वह अक्षय बना रहता है। शास्त्रों में अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त कहा गया है ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यता है कि इस दिन कोई भी शुभ काम करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जहां कुछ चीजें घर में सुख-समृद्धि लाती हैं, वहीं कुछ ऐसी अशुभ वस्तुएं भी हैं, जिन्हें इस दिन नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप भी इस अक्षय तृतीया पर खरीदारी की सोच रहे हैं, तो इन अशुभ चीजों को जरूर जान लें, जो इस प्रकार हैं –
सम्बंधित ख़बरें
Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ
Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा
Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
अक्षय तृतीया के दिन किन गलतियों को नहीं करना चाहिए?
-
लोहा और एल्युमीनियम की वस्तुएं
धर्म शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन लोहा और एल्युमीनियम से बनी वस्तुएं नहीं खरीदने चाहिए। लोहे को शनि और एल्युमीनियम को राहु का प्रतीक माना गया है। अक्षय तृतीया के दिन, जो कि मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का दिन है, राहु से संबंधित धातुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता। इससे घर में क्लेश और आर्थिक तंगी बढ़ सकती है।
-
काले कपड़े या चमड़े का सामान खरीदना अशुभ
कहा जाता है कि,अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के दिन लोहा और एल्युमीनियम के अलावा काले कपड़े या चमड़े का सामान खरीदना अशुभ माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति का सुख-सौभाग्य खत्म हो सकता है। काला रंग राहु और शनि का प्रतिनिधित्व करता है और मांगलिक कामों में इसे वर्जित माना गया है।
-
प्लास्टिक और कांच का सामान
आजकल लोग इस दिन सजावट के लिए प्लास्टिक या कांच के बर्तन खरीदते हैं, लेकिन अक्षय तृतीया पर इन्हें खरीदना अशुभ माना गया है क्योंकि ये धातुएं शुद्ध नहीं मानी जातीं। ये घर की सकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर नकारात्मकता को बढ़ाती हैं। इसलिए इस दिन प्लास्टिक और कांच का सामान ख़रीदने की भूल ना करें।
यह भी पढ़ें–Mesh Sankranti : मेष संक्रांति के दिन क्यों करते हैं सत्तू का दान? जानिए इसके पीछे छुपे राज़
-
कांटेदार पौधे
घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग अक्सर पौधे खरीदते हैं, लेकिन अक्षय तृतीया पर कैक्टस या किसी भी प्रकार के कांटेदार पौधे घर नहीं लाने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिन कांटेदार या दूध वाले पौधे खरीदने से जीवन में बाधाएं आती हैं और धन का आगमन बाधित होता है इसकी जगह आप तुलसी, मनी प्लांट या फूलों के पौधे खरीद सकते हैं।
-
धारदार वस्तुएं
अक्षय तृतीया पर कभी भी धारदार या नुकीली चीजें जैसे कि चाकू, कैंची या अन्य चीजें नहीं खरीदना चाहिए। ऐसी वस्तुएं रिश्तों में दरार पैदा करती हैं। साथ ही इन्हें खरीदने से कंगाली आती है।
