Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Rashifal 3 May 2026: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क!

Daily Rashifal: 3 मई 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियां और सफलता लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। जानिए आज का राशिफल और समझें आपके लिए कैसा रहेगा दिन।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 03, 2026 | 12:05 AM

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Rashifal 3 May 2026: ज्येष्ठ शुद्ध कृष्ण पक्ष तिथि द्वितीया तिथि, अभिजित मुहूर्त के साथ त्रिपुष्कर योग के साथ 03 मई 2026 रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। यह दिन आत्मविश्वास, ऊर्जा, नेतृत्व और सफलता का प्रतीक होता है।आज कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आत्मविश्वास में वृद्धि और सामाजिक सम्मान मिलने के योग हैं, वहीं कुछ राशियों को अपने व्यवहार और निर्णयों में संतुलन रखने की आवश्यकता होगी।आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा

  • मेष राशि

मेष राशि के लिए आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं में सफलता के योग हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस धूप से सावधानी रखें।

  • वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आपके काम करने के तरीके में सुधार होगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। अतिथि आगमन से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफलता मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

Birthday Horoscope 02 May: जानिए 2 मई को जन्मे लोगों के लिए कब आएगा सफलता और धन लाभ का सुनहरा समय

Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Birthday Horoscope: 01 मई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा ये साल? जानिए कब चमकेगी आपकी किस्मत

बुद्ध पूर्णिमा पर तुला राशि में चंद्रमा का गोचर, मेष सहित इन राशियों का होगा भाग्योदय

  • मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। रुकी हुई योजनाओं में गति आएगी और अधूरे काम पूरे होने में मदद मिलेगी। हालांकि आय की तुलना में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। साथ ही, घर में किसी मांगलिक कार्य के बनने के योग भी बन रहे हैं।

  • कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आज का दिन संतुलित रहेगा। घरेलू मामलों में सुधार होगा और पुराने मुद्दे सुलझ सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। नए मित्रता संबंध बनेंगे, लेकिन अनावश्यक विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा।

  • सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं और पारिवारिक जीवन में नई योजनाएं बन सकती हैं। सरकारी या राजकीय कार्यों में भी सफलता मिलेगी। साथ ही अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

  • कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज का दिन प्रगति का संकेत दे रहा है। कारोबार के विस्तार की योजना बन सकती है, लेकिन जिद से काम बिगड़ने की संभावना है, इसलिए संयम रखें। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ और देव आराधना से मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी।

  • तुला राशि

तुला राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रह सकता है। भूमि और भवन के क्रय-विक्रय से फायदा होने के योग हैं, इसलिए सही समय देखकर निर्णय लें। शरीर में थोड़ी थकान या शिथिलता महसूस हो सकती है, इसलिए आराम का ध्यान रखें। साथ ही अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।

  • वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कारोबारी यात्रा लाभदायक और सुखद साबित हो सकती है। विचारों में चल रहा गतिरोध दूर होगा और निर्णय लेना आसान होगा। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा, साथ ही प्रियजनों से सहयोग मिलने से कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • धनु राशि

धनु राशि के लिए आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। आपका रूखा व्यवहार परिचितों को नाराज़ कर सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन मन में किसी अज्ञात भय और चिंता का भाव बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आ सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें।

  • मकर राशि

मकर राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। भावुकता में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है। साथ ही भूमि, भवन या संपत्ति से जुड़े कार्य बनने के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें-Birthday Horoscope: 01 मई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा ये साल? जानिए कब चमकेगी आपकी किस्मत

  • कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में रोक-टोक के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। वहीं आजीविका से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी आसानी से मिलने के संकेत हैं।

  • मीन राशि

मीन राशि के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं और व्यापारिक साझेदारी लाभदायक साबित होगी। नए वस्त्र, आभूषण या उपहार की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में भी राहत मिलने के संकेत हैं।

व्यापार भविष्य:

आज शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया को विशाखा नक्षत्र का प्रभाव से बाजार में निम्नलिखित रुझान देखने को मिल सकते हैं।

सामान्य घट-बढ़: रुई, कपास, सूत, वस्त्र और सन मैथी के भावों में आज सामान्य उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

तेजी: सोना, चांदी, के भाव में आज तेजी देखी जा सकती है।

आज के भाग्यशाली अंक: 2,7,7, 3

 

Aaj ka rashifal 3 may 2026 horoscope prediction in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2026 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Today Horoscope
  • Zodiac Sign

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.