-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Birthday Horoscope 1 May 2026 Yearly Prediction For All Zodiac Signs
Birthday Horoscope: 01 मई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा ये साल? जानिए कब चमकेगी आपकी किस्मत
- Written By: सीमा कुमारी
Today Birthday Horoscope: जन्मदिन आपके जीवन में नए अवसरों और बदलावों का संकेत लेकर आता है। 01 मई को जन्मे लोगों के लिए यह साल मिलाजुला साबित हो सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. एआई)
Birthday Horoscope 1 May 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 01 मई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए आगामी वर्ष सब्र की परीक्षा और ‘सफलता के पुरस्कार जैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि वर्ष का पूर्वार्ध जहां कुछ कड़े सबक सिखाएगा वहीं उत्तरार्ध आपको समाज और शासन में एक नई ऊंचाई पर स्थापित करेगा।
वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। मकान की मरम्मत अथवा घर खरीदने पर धन खर्च होगा। विदेश यात्रा में आने वाली बाधा भी इस वर्ष दूर होगी। नौकरी करने वालों को पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।
व्यवसाय की उन्नति एवं लाभ से उत्साह बढ़ेगा। साझेदारी में नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। छात्रों को रोजगारपरक परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंगए बैंकिंग, बीमाए अभिनयए विज्ञापनए गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
Birthday Horoscope: इस तारीख को जन्मे बच्चे होंगे निडर और स्पष्टवादी, स्वतंत्र सोच से बनाएंगे अलग पहचान
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
आइए जानते हैं विभिन्न राशियों के आधार पर 01 मई को जन्मे लोगों का वार्षिक फल।
मेष और वृश्चिक
इन दोनों राशियों के जातकों के लिए यह वर्ष गौरवशाली रहेगा। आपको सरकारी तंत्र या उच्च अधिकारियों से विशेष सम्मान मिल सकता है। समाज में आपके प्रभाव और रुतबे में वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे।
वृष और तुला
वृष और तुला राशि के जातकों को इस वर्ष साझेदारी में काम करने से बचना चाहिए। व्यापारिक साझीदारों के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं जो कानूनी विवाद या वित्तीय नुकसान का कारण बन सकते हैं। निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।
कर्क राशि
कर्क राशि के व्यक्तियों के लिए यह वर्ष मानसिक रूप से थोड़ा भारी रह सकता है। बढ़ते हुए अनावश्यक खर्च और संतान के भविष्य की चिंता आपको तनाव दे सकती है। धैर्य बनाए रखें वर्ष के मध्य के बाद स्थिति आपके नियंत्रण में आ जाएगी।
मिथुन और कन्या
इन राशियों के जातकों को राजनीति या प्रशासन में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। आपको कोई महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि क्रोध की अधिकता आपके व्यक्तिगत संबंधों को प्रभावित कर सकती है इसलिए शांत रहना आपके लिए हितकर होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के व्यक्तियों के लिए यह वर्ष अपने करीबियों और स्वयं के हितों की रक्षा करने का है। आपकी छोटी सी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। अपनों का साथ देना और उनकी जरूरतों का ध्यान रखना आपके लिए भविष्य में सफलता के द्वार खोलेगा।
मकर और कुंभ
मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष श्रम का है। आपको हर काम के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी। आपकी एकाग्रता और निरंतर प्रयास ही आपको साल के अंत में सुखद परिणाम दिलाएंगे। आलस्य को त्यागना ही एकमात्र विकल्प है।
यह भी पढ़ें-बुद्ध पूर्णिमा पर तुला राशि में चंद्रमा का गोचर, मेष सहित इन राशियों का होगा भाग्योदय
इस वर्ष सफलता पाने के लिए वाणी का संयम सबसे बड़ा मंत्र है। क्रोध में आकर कोई भी बड़ा व्यवसायिक फैसला न लें।
आर्थिक तंगी से बचने के लिए बजट बनाकर चलें। वर्ष के अंत में मिलने वाले सुखों का आनंद लेने के लिए वर्ष के प्रारंभ में कड़ा अनुशासन और धैर्य बनाए रखना अनिवार्य है।
धनु और मीन
धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के व्यक्तित्व में इस वर्ष निखार आएगा। आपकी कम्युनिकेशन स्किल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि आर्थिक लेनदेन के मामलों में आपको विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
इस वर्ष यदि आप मानसिक रूप से थोड़ा उदास महसूस करते हैं तो मित्रों का सहयोग लें। दोस्तों के साथ समय बिताने से आपकी उदासीनता दूर होगी और नई ऊर्जा का संचार होगा। लेनदेन में स्पष्टता रखें और जोखिम भरे निवेश से वर्ष के अंत तक बचें।
Birthday horoscope 1 may 2026 yearly prediction for all zodiac signs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













