- Hindi News »
- Religion »
- Aaj Ka Rashifal 28 June 2025 Today Horoscope Insights For Your Lucky Zodiac Sign
आज का राशिफल- 28 जून 2025: मेष-कर्क और धनु राशि को नौकरी में मिल सकती हैं सफलता
आज का दिन शनिवार है इस दिन को भगवान शनिदेव और भगवान बजरंगबली की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। राशिफल के अनुसार आज मेष-कर्क और धनु राशि के नौकरी में भाग्य खुल सकते है।
- Written By: दीपिका पाल

दैनिक राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope: आज का दिन शनिवार है इस दिन को भगवान शनिदेव और भगवान बजरंगबली की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। कहते हैं कि, सप्ताह के हर दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं की पूजा के लिए निर्धारित किए गए है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है यहां पर नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही दिन तय होते है। चलिए जानते हैं आज शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…
मेष-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, दूसरों की पॅूजी का उपयोग कर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं,धन के स्त्रोत बढेंगे, कुटुम्बियों से सुख प्राप्त होगा, निजी पुरूषार्थ की प्राप्ति होगी, सम्मान प्राप्त होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: 10 मार्च को जन्मे लोग हो जाएं सावधान! आर्थिक लाभ के साथ आ रही है बड़ी चुनौती!
Aaj Ka Rashifal 10 March: मेष और मकर राशि वालों की खुलेगी किस्मत! जानें कैसा रहेगा आपका का दिन
Birthday Horoscope: 9 मार्च को जन्मे लोगों के लिए 2026 लेकर आया है बड़े बदलाव, राशि के अनुसार जानें अपना भाग्य
Aaj Ka Rashifal 09 March 2026: सोमवार को तुला और मीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, परिवार में समझौते करके चलना लाभकारी रहेगा, घरेलू यात्रा का योग है, अनावश्यक कार्यो में समय खर्च होगा, दौड़धूप करना पडे़गी।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, करीबी रिश्तेदारों की चिन्ता होगी, शुभ कार्यो की शुरूआत संभव है, व्यापार व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, उन्नति होगी।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, मित्र या रिश्तेदार की मदद करना होगी, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, नौकरी में लाभ होगा, मनोरंजक स्थल की सैर होगी।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। राशिफल के अनुसार, पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद सामने आ सकते हैं, महत्वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें, कोई समस्या दूर होगी, व्यापार व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं, सावधानी रखकर कार्य करें, समय का सदुपयोग करें, किसी तरह की चोट मोच से शारीरिक कष्ट हो सकता है।
तुला-
आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, घर की साज सज्जा नवीनीकरण का मन बनेगा, उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा, पारिवारिक चिन्ता रह सकती है, कार्यो में प्रगति होगी।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, आप योजनाओं को समय से पहले पूरा कर सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ होगा, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, भागदौड़ अधिक करना होगा, व्यर्थ की चिन्ता रह सकती है।
धनु-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, कार्यक्षेत्र में सफलता के लिये नई तकनीक सीख सकते हैं, लेखनादि के कार्यो मे सफलता मिलेगी, संतान प्राप्ति एवं सुख प्राप्ति का योग है।
मकर-
आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, नये कारोबार का मन बन सकता है, वाहनादि का सुख प्राप्त होगा, भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, खर्च की अधिकता रहेगी।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। राशिफल के अनुसार, विवादास्पद मामलों से अभी आप दूर रहें, रोगी के कार्यो में खर्च होगा, किसी उत्सव में जाने का अवसर मिलेगा, मांगलिक कार्यो पर विचार होगा।
मीन-
आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, आप किसी के साथ मिलकर नई साझेदारी कर सकते हैं, कामकाज पूरा होगा, कोर्ट कचहरी आदि के कायाक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, व्यक्तित्वान होगा। बचपन में स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। स्वाभाव से चंचल और जिद्दी होगा। अपनी मनमर्जी का मालिक होगा। खेलों के प्रति अधिक रूचि रखेगा। किसी कला के क्षेत्र में उन्नति करेगा।
जानें व्यापार भविष्य
आषाढ़ शुक्ल तृतीया को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, बाजरा के भाव में जोरदार तेजी होगी, गुड़ खांड़, में नरमी का रूख रहेगा, बादाम वृषभ, के भाव में समता रहेगी।भाग्यांक 1415 है।
Aaj ka rashifal 28 june 2025 today horoscope insights for your lucky zodiac sign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
थिएटर के बाद अब OTT पर आएगी ‘सितारे जमीन पर’, जानें कब और कहां देख सकेंगे आमिर खान की फिल्म
Mar 10, 2026 | 11:59 AMमैथ्स के पेपर में CBSE ने किया ब्लंडर! QR कोड स्कैन करने पर खुल रहा डांस वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Mar 10, 2026 | 11:59 AMमहाराष्ट्र में शुरू होगी ‘हनी विलेज’ पहल, शहद उत्पादन को बढ़ावा; गांवों में रोजगार के लिए खादी बोर्ड की योजना
Mar 10, 2026 | 11:53 AMमीरा-भाईंदर स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी अधिसूचना के इंतजार में अटकी, फेरीवालों में नाराजगी
Mar 10, 2026 | 11:51 AMमहाराष्ट्र में RTE एडमिशन में 1 किमी के दायरे की शर्त पर रोक, हाईकोर्ट ने सरकार की अधिसूचना को बताया ‘अवैध’
Mar 10, 2026 | 11:45 AMMumbai LPG Shortage: 20 फीसदी होटल बंद, गैस आपूर्ति बाधित रही तो 15 दिनों में होगा टोटल शट डाउन
Mar 10, 2026 | 11:42 AMरंगों में सराबोर नासिक, रहाड़ियों में रंगपंचमी का उत्साह, मंत्री महाजन ने लगाई डुबकी
Mar 10, 2026 | 11:36 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM














