-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan Kota School Van Suv Collision 2 Students Dead 12 Injured Tire Burst
कोटा में काल बनकर आया फटा टायर! स्कूल वैन-SUV की भीषण टक्कर में 2 बच्चियों की मौत, दर्जनभर घायल
- Written By: सौरभ शर्मा
Rajasthan के कोटा में सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल बच्चों की एक वैन और SUV में टक्कर हो गई, मौके पर ही दो मासूम बच्चों की मौत होने की सूचना है। दर्जनों छात्रों को गंभीर हालात में भर्ती कराया गया।

राजस्थान के कोटा जिले बच्चों की स्कूल वैन का दर्दनाक हादसा (फोटो- सोशल मीडिया)
Kota school van accident: राजस्थान के कोटा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार सुबह यहा पर स्कूल जा रहे मासूम बच्चों की वैन एक SUV कार से सीधी टकरा गई। यह हादसा इतना भयानक था कि दो मासूम छात्राओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। इस भीषण टक्कर के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने फौरन बच्चों को वैन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह दर्दनाक हादसा कोटा के इटावा थाना क्षेत्र में 132 केवी ग्रिड स्टेशन के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूल वैन का टायर अचानक फट गया। बताया जा रहा है कि वैन गलत दिशा में भी चल रही थी। टायर फटते ही ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और वैन सामने से आ रही तेज रफ्तार SUV से जा टकराई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और SUV पलटते हुए करीब 20 फीट दूर जा गिरी।
चीख-पुकार की आवाजें और बिखरी किताबें
हादसे के बाद सड़क का मंजर खौफनाक था। बच्चों के स्कूल बैग, किताबें और टूटी हुई सीटें चारों ओर बिखरी पड़ी थीं। स्थानीय लोगों ने जब बच्चों की चीखें सुनीं, तो वे तुरंत मौके पर दौड़े और वैन की खिड़कियां तोड़कर घायल बच्चों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही इटावा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में 15 वर्षीय तनु धाकड़ और 8 वर्षीय पारुल आर्या की मौत हो गई है। वैन में कुल 10 से 12 बच्चे सवार थे, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है, जबकि अन्य को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
वर्धा में करंजी-काजी के पास कार की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, 15 विद्यार्थी घायल, 6 की हालत गंभीर
बेसा नगर पंचायत में PWD की बड़ी लापरवाही: जानलेवा गड्ढों से बेहाल सड़कें, हादसों का शिकार हो रहे वाहन चालक
प्रशासन को किस बड़े हादसे का इंतजार? कामठी रोड पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और खुलेआम शराबखोरी से दहशत
यह भी पढ़ें: हमने मुलायम और प्रणब दा का सम्मान किया, कांग्रेस आंबेडकर का भी करती रही अपमान: PM मोदी
टायर फटा या लापरवाही बनी काल?
इटावा के डीएसपी शिवम जोशी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यही लग रहा है कि वैन का टायर फटने से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और ड्राइवरों से पूछताछ जारी है। दूसरी ओर, इस घटना ने स्कूल परिवहन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई प्राइवेट स्कूल खटारा वैनों का इस्तेमाल करते हैं, जिनकी न तो फिटनेस जांच होती है और न ही टायरों की क्वालिटी देखी जाती है। पुलिस ने कहा है कि अगर जांच में लापरवाही पाई गई तो स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई होगी।
Rajasthan kota school van suv collision 2 students dead 12 injured tire burst
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी
Aug 05, 2026 | 07:59 PM949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
Aug 05, 2026 | 07:55 PMYavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Aug 05, 2026 | 07:54 PMCJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PMबदल गई Death और Birth Registration की प्रक्रिया! अब देरी की तो लगाना पड़ेगा कोर्ट का चक्कर
Aug 05, 2026 | 07:50 PMSonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
Aug 05, 2026 | 07:50 PMMLC बने दीपक प्रकाश, मंत्री पद पर छाया संवैधानिक संकट खत्म; उपेंद्र कुशवाहा परिवार को बड़ी सियासी राहत
Aug 05, 2026 | 07:42 PMवीडियो गैलरी

हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM














