-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan Vegetable Seller Amit Sehara Wins 11 Crore Punjab Lottery
कर्ज लेकर खरीदा टिकट, लॉटरी से जीता 11 करोड़; रातों-रात कैसे बदली सब्जी बेचने वाले अमित की किस्मत
- Written By: मनोज आर्या
राजस्थान के सब्जी बेचने वाले अमित सेहरा ने पंजाब दिवाली बंपर 2025 में 11 करोड़ रुपये की लॉटरी जीता है। ये लॉटरी टिकट उन्होंने एक हजार रुपये उधार लेकर खरीदा था।

अमित सेहरा, (सोर्स-सोशल मीडिया)
राजस्थान के जयपुर के पास कोटपुतली में रहने वाले अमित सेहरा की किस्मत पलट गई है। एक ठेले पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का पेट पालते वाले के एक फैसले से उनकी जिंदगी बदल गई। पंजाब की एक यात्रा के दौरान खरीदे गए टिकट से वह हमेशा के लिए अमीर हो गए। अमित सेहरा ने पंजाब स्टेट लॉटरी के दिवाली बंपर 2025 में शीर्ष पुरस्कार में घोषित 11 करोड़ रुपये जीता है।
दोस्त से उधार लेकर खरीदा लॉटरी टिकट
कहा जा रहा है कि अमित अपने दोस्त मुकेश के साथ मोगा में अपने चाचा से मिलने के लिए राजस्थान से पंजाब आए थे। मोगा जाते समय, वे चाय के लिए बठिंडा में रुके। वहां, उन्होंने एक लॉटरी टिकट स्टॉल देखा और दोस्त मुकेश के जोर देने पर, उन्होंने दो टिकट खरीद लिए। अमित ने ये टिकट खरीदने के लिए अपने दोस्त मुकेश से 1,000 रुपये उधार लिए थे।
अमित ने मुकेश के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए बताया कि मुकेश ने उन्हें कहा था कि आप बहुत प्रार्थना करते हैं और आपका भगवान और भाग्य में विश्वास है, आपको टिकट जरूर खरीदना चाहिए। अमित ने कुल दो टिकट खरीदे थे। एक टिकट उनकी पत्नी के लिए था, जिस पर केवल 1,000 रुपये का इनाम लगा। लेकिन दूसरा टिकट, जिसे बठिंडा में 500 रुपये में खरीदा गया था, वह 11 करोड़ रुपये का जैकपॉट साबित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
नागालैंड में कांग्रेस का पत्ता साफ! मोकोकचुंग के कई नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप
NEET आंदोलन पर सियासत तेज, BJP नेताओं ने विपक्ष उठाए सवाल, मंत्री बावनकुले ने प्रदर्शन को बताया नौटंकी
जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख
जीत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल
पंजाब राज्य लॉटरी का परिणाम 31 अक्टूबर को घोषित किया गया था। अमित सेहरा को 1 नवंबर को मुकेश ने फोन करके बताया कि उन्होंने 11 करोड़ रुपये और 1,000 रुपये जीते हैं। अमित, जो पिछले दो से तीन वर्षों से इस दृढ़ विश्वास के साथ लॉटरी खरीद रहे थे कि वह एक दिन जैकपॉट मारेंगे। अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए उन्होंने कि मैं अपनी खुशी व्यक्त नहीं कर सकता। मैं पंजाब सरकार और लॉटरी एजेंसी को धन्यवाद देता हूं। मेरा सारा दुख आज गायब हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे यह तो पता था कि मेरी किस्मत पलटेगी, पर ये नहीं पता था कि ऐसे पलटेगी।
“मेरी सारी गरीबी खत्म हो गई”
चंडीगढ़ में पंजाब राज्य लॉटरी कार्यालय में दस्तावेज़ पूरे करने के लिए अमित अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ साधारण कपड़ों में पहुंचे। मीडिया से घिरे होने के कारण वे भावुक हो गए। आंसू भरी आंखों से सेहरा ने बताया कि वह आलू, प्याज और टमाटर बेचकर अपने बच्चों को खिलाते थे और हमेशा उन्हें अधिकारी बनाने का सपना देखते थे।
उन्होंने कहा कि सब्जी बेचते समय उन्हें ताने सुनने पड़ते थे और पुलिसकर्मी अक्सर उनके साथ दुर्व्यवहार करते थे, लेकिन बजरंग बली ने उन्हें अपने बेटों को अच्छा जीवन देने की शक्ति दी है। अमित ने भावुक होते हुए कहा कि मेरी सारी गरीबी खत्म हो गई। उन्होंने इसे “छप्पर फाड़ के” मिली भगवान की कृपा बताया।
बच्चों की शिक्षा और दोस्त को उपहार
अमित सेहरा ने इस भारी जीत के बाद अपनी योजनाएं साझा की हैं। उनका पहला लक्ष्य अपने दोनों बच्चों की शिक्षा पर पैसा खर्च करना है। इसके अलावा, वह एक घर भी बनवाएंगे। सबसे दिल छू लेने वाला फैसला यह था कि वह उस दोस्त के प्रति आभार व्यक्त करेंगे, जिसने उन्हें टिकट खरीदने के लिए पैसे उधार दिए थे।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद का निधन, 32 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; क्यों थम गई जीवन यात्रा?
अमित ने कहा कि वह अपने दोस्त मुकेश की दो बेटियों को 50-50 लाख रुपये (यानी कुल 1 करोड़ रुपये) उपहार में देंगे। उन्होंने इस दान के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि मैंने अपनी मां को खो दिया है, इसलिए मैं बेटियों का दर्द समझता हूं।
Rajasthan vegetable seller amit sehara wins 11 crore punjab lottery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नई टैक्स व्यवस्था में जजों की कर छूट पर उठे सवाल; जस्टिस संदीप जैन पहुंचे कोर्ट, केंद्र और CBDT को नोटिस
Jul 22, 2026 | 08:11 PMBJP विधायक संजय पाठक को हाईकोर्ट से मिली राहत; जज को फोन करने के मामले में विधायक की माफी को किया स्वीकार
Jul 22, 2026 | 08:01 PMरणवीर सिंह की ‘प्रलय’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी कल्याणी प्रियदर्शन, एक्शन और खतरनाक स्टंट से मचाएंगी धमाल
Jul 22, 2026 | 07:59 PM10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए बंपर सरकारी नौकरियां, कर्नाटक, राजस्थान और बिहार में भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
Jul 22, 2026 | 07:56 PMCEO पर फैसला टला, इन संतों को सौंपी गई मंदिर की कमान…राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में क्या-क्या हुआ?
Jul 22, 2026 | 07:54 PMसफाई देने नहीं, हक की बात करने गया था…पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बताया दिल्ली जाने का कारण
Jul 22, 2026 | 07:50 PMमध्य प्रदेश ब्यूरोक्रेसी की सबसे बड़ी खबर; मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO
Jul 22, 2026 | 07:47 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














