-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan Politics Heated Ganga Water In Temple Gehlot Said Bjp Tell Problem With Tikaram Julie
Rajasthan: मंदिर में गंगाजल छिड़कने पर सियासत गर्म, गहलोत बोले- BJP बताए टीकाराम जूली से क्या परेशानी है
- Written By: सौरभ शर्मा
Ashok Gehlot ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मंदिर में केवल दर्शन के लिए गए थे और उसके बाद वहां गंगाजल छिड़कना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर इस तरह के भेदभाव के पीछे क्या सोच है।

पूर्व सीएम गहलोत, राजस्थान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा (सोर्स -सोशल मीडिया)
जयपुर: राजस्थान की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अलवर के एक मंदिर में गंगाजल छिड़कने की घटना पर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और आरएसएस से खुलकर सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के मंदिर जाने से जगह ‘अपवित्र’ हो सकती है, तो बीजेपी और आरएसएस को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। गहलोत का यह बयान ऐसे समय आया है जब बीजेपी ने विवादित टिप्पणी करने वाले अपने नेता को निलंबित कर दिया है।
गहलोत ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षा और समाज सुधार में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि फुले जैसे विचारकों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, और ऐसे समय में जब भेदभाव की घटनाएं सामने आ रही हैं, समाज को जागरूक होने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह अन्य आर्थिक भगोड़ों को भी भारत लाकर कानून के दायरे में लाए।
मंदिर विवाद पर गहलोत का बीजेपी और आरएसएस से सवाल
सम्बंधित ख़बरें
Rajasthan News: राजस्थान में सनसनी! कार में मृत मिले डॉक्टर, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
Jaipur Wall Collapse: राजस्थान के आमेर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत; कई घायल
भैंस, घोड़े और गधों की तरह बिक रहे MP-MLA… अशोक गहलोत ने BJP पर कसा तंज, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरनाक
राजस्थान में एक साथ 178 RAS अधिकारियों का हुआ तबादला, सिर्फ एक महीने में हटाईं गई MD विनीता सिंह, देखें लिस्ट
गहलोत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सिर्फ दर्शन के लिए मंदिर गए थे और उसके बाद वहां गंगाजल छिड़कना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह घटना सोचने पर मजबूर करती है कि ऐसा भेदभाव आखिर किस सोच से किया जा रहा है। उन्होंने बीजेपी और आरएसएस से जवाब देने की मांग की कि क्या वे इस व्यवहार को सही मानते हैं या नहीं। दरअसल मामला ऐसा है कि बीजेपी नेता ज्ञानदेवा आहूजा ने अलवर के श्रीराम मंदिर में यह कहते हुए गंगाजल छिड़का कि यहां कांग्रेस के नेता टीकाराम जूली आए थे.
बीजेपी की कार्रवाई और कांग्रेस का आक्रोश
बीजेपी नेता द्वारा मंदिर में गंगाजल छिड़कने को कांग्रेस ने दलित विरोधी करार दिया है। इस पर कार्रवाई करते हुए बीजेपी ने संबंधित नेता को कारण बताओ नोटिस देकर पार्टी से निलंबित कर दिया है। हालांकि कांग्रेस इससे संतुष्ट नहीं दिख रही और वह चाहती है कि पार्टी सार्वजनिक रूप से इस मामले पर अपना रुख साफ करे।
राजस्थान की अन्य जरूरी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
तहव्वुर राणा पर भी गहलोत की प्रतिक्रिया
गहलोत ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को सकारात्मक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो वर्षों से न्याय का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही केंद्र सरकार से मांग की कि वह बाकी आर्थिक अपराधियों को भी भारत लाकर न्याय के कटघरे में खड़ा करे।
Rajasthan politics heated ganga water in temple gehlot said bjp tell problem with tikaram julie
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














