- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan Politics Dotasra Vs Diya Kumari Emergency Debate
‘पिता लड़े थे कांग्रेस से चुनाव’, डोटासरा ने डिप्टी CM को उनका अतीत याद दिलाया
राजस्थान डिप्टी सीएम दिया कुमारी के लोकतंत्र पर दिए बयान पर डोटासरा बोले कि राजतंत्र के लोग सीकर में लोकतंत्र सीखने आए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि RSS ने आपातकाल के फैसले का समर्थन किया था।
- Written By: सौरभ शर्मा

राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
जयपुर: राजस्थान में आपातकाल की 50वीं बरसी पर सियासत बयानबाजियां खूब हुईं। डिप्टी सीएम दिया कुमारी द्वारा कांग्रेस को लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी बताए जाने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जवाब देते हुए कहा कि दिया कुमारी के पिता भवानी सिंह खुद कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके हैं और संभव है कि उनके घर में आज भी इंदिरा गांधी की तस्वीर लगी हो। साथ ही डोटासरा ने भाजपा सरकार पर भी कई तीखे सवाल खड़े किए।
डोटासरा ने कहा कि भाजपा आज आपातकाल को काला दिवस बता रही है, लेकिन उस वक्त आरएसएस प्रमुख बालासाहेब देवरस ने इंदिरा गांधी के फैसले का स्वागत किया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग राजतंत्र से आते हैं, वे आज लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। डोटासरा ने यह भी जोड़ा कि दिया कुमारी को भाजपा का इतिहास बताने से पहले अपने परिवार का इतिहास भी देखना चाहिए।
कांग्रेस से जुड़ाव का इतिहास, फिर लोकतंत्र की दुहाई क्यों
डोटासरा ने सवाल उठाया कि जब दिया कुमारी के पिता कांग्रेस के टिकट पर जयपुर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, तो आज कांग्रेस को लोकतंत्र का दुश्मन कैसे बताया जा सकता है? उन्होंने कहा, अगर घर में भवानी सिंह की तस्वीर लगी है, तो संभव है कि इंदिरा गांधी की भी तस्वीर लगी हो। फिर कांग्रेस को बदनाम करने का नैतिक अधिकार कहां से आता है? उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि उसने पिछले वर्षों में क्या विकास कार्य किए हैं, बजाय इसके कि वो केवल इतिहास की राजनीति करे।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान के नागौर में बड़ा सड़क हादसा! बस और कार में हुई भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
NEET UG: 10th में 43%-12th में आए ग्रेस मार्क्स, सपना डॉक्टर बनने का; बीवाल परिवार के फर्जी मेरिट का पर्दाफाश
राजस्थान में ATS का बड़ा एक्शन, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के मंसूबे किए नाकाम, 7 गिरफ्तार
Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed का जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, 20 मई को होंगे एग्जाम
सीकर के विकास और स्थानीय मुद्दों पर भी किए सवाल
डोटासरा ने राज्य में भाजपा सरकार के कामकाज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सीकर के लिए जो काम किए, उन्हें भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया। “हमारी सरकार में बना सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला दोनों ही खत्म कर दिए गए,” उन्होंने आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: ‘दादी की बात की, तो पिता को क्यों भूले’ आपातकाल पर सिंधिया से कांग्रेस का सवाल
सीकर में निर्माणाधीन दशा की ढाणी रेलवे पुलिया का उदाहरण देते हुए डोटासरा ने बताया कि इसमें कुल 80 करोड़ में से केवल 20-22 करोड़ ही केंद्र सरकार ने दिए, जबकि बाकी राशि कांग्रेस सरकार ने दी थी। इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने चुनाव के समय इसका फीता काट दिया। उन्होंने नगर विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा और प्रभारी मंत्री संजय शर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि स्थानीय मुद्दों पर सरकार नाकाम रही है।
Rajasthan politics dotasra vs diya kumari emergency debate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMMP News: सीट से गायब रहे तो कट जाएगी सैलरी! इन सरकारी विभागों में लागू होगा नया ‘केंद्रीय सर्वर अटेंडेंस नियम’
May 18, 2026 | 09:07 PMलाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
May 18, 2026 | 08:58 PMरॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














