राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

Rajasthan Panchayat Chunav: राजस्थान में पंचायत चुनाव चार चरणों में होंगे। जिला परिषद-पंचायत समिति के लिए 23 अक्टूबर से और सरपंच-पंच के लिए 25 अक्टूबर से मतदान शुरू होगा।
Rajasthan Panchayat Election 2026
सांकेतिक तस्वीरSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में पंचायत चुनाव चार चरणों में कराने का फैसला किया है। चुनाव की घोषणा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लागू हो गई है। इसके बाद मंत्रियों के सरकारी वाहनों के इस्तेमाल से लेकर तबादलों तक पर रोक लग गई है। आइए जानते हैं कि पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग कब होगी और पूरी चुनावी प्रक्रिया कैसे चलेगी।

पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव

राजस्थान में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे।

  1. पहला चरण: 23 अक्टूबर

  2. दूसरा चरण: 29 अक्टूबर

  3. तीसरा चरण: 4 नवंबर

  4. चौथा चरण: 14 नवंबर

सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के शेड्यूल

वहीं, सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव भी चार चरणों में होंगे।

  1. पहला चरण: 25 अक्टूबर

  2. दूसरा चरण: 31 अक्टूबर

  3. तीसरा चरण: 6 नवंबर

  4. चौथा चरण: 16 नवंबर

सभी चरणों में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

खबर अपडेट की जा रही है....

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com