बूंदी जिले की नैनवां नगर पालिका के सभी 25 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। कांग्रेस ने 11 वार्डों में जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। वहीं भाजपा को 8 सीटें मिली हैं, जबकि 6 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।
बारां जिले की अंता नगर पालिका में बेहद रोचक मुकाबला देखने को मिला है। घोषित 35 सीटों के नतीजों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 16-16 सीटें जीतकर बराबरी हासिल की है, जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं।
बारां जिले की अंता नगर पालिका के सभी 21 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर में दोनों दलों ने 10-10 वार्डों पर जीत दर्ज की, जबकि 1 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा
बीकानेर जिले की खाजूवाला नगरपालिका के सभी 20 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा ने 11 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है, जबकि कांग्रेस के खाते में 8 वार्ड आए हैं। वहीं 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा।
सबसे बड़ी जीत वार्ड 6 से भाजपा के सुशील गवारिया ने 337 वोटों से दर्ज की, जबकि वार्ड 8 में भाजपा के महेंद्र सेवटा ने महज 2 वोटों से रोमांचक मुकाबला जीत लिया।
वार्ड 1 अनीता (कांग्रेस), 2 विनोद (निर्दलीय), 3 राजूराम (भाजपा), 4 रेणु (कांग्रेस), 5 भागीरथ ज्यानी (भाजपा), 6 सुशील गवारिया (भाजपा), 7 मूनसफ (कांग्रेस), 8 महेंद्र सेवटा (भाजपा), 9 चंदन शर्मा (कांग्रेस), 10 मंगल सिंह (भाजपा), 11 रविंद सिंह (भाजपा), 12 प्रियंका मोदी (कांग्रेस), 13 जगविंदर सिंह (भाजपा), 14 अनीता मिमानी (भाजपा), 15 सोहनदास स्वामी (भाजपा), 16 सरोज बानो (कांग्रेस), 17 अदरिश (कांग्रेस), 18 दुर्गेश कुमार (भाजपा), 19 देवकिशन सारस्वत (कांग्रेस) और 20 श्योपाल सिंह (भाजपा) विजयी रहे।
जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
उदयपुर नगर निगम के अब तक घोषित हुए 15 वार्डों के नतीजों में भाजपा ने बढ़त बनाई है। बीजेपी ने 10 वार्डों में जीत दर्ज की है, तो वहीं कांग्रेस के खाते में 5 सीटें आई हैं। कांग्रेस के संजय शर्मा ने वार्ड 1, हर्षवर्धन सिंह केलावत ने वार्ड 2, पूनम कुंवर ने वार्ड 17, किशनलाल भील ने वार्ड 65 और अरुण टाक ने भी जीत दर्ज की है।
झालावाड़ नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। कुल 45 वार्डों में से कांग्रेस ने 29 वार्डों में जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, बीजेपी को 13 सीटों पर जीत मिली, जबकि 2 वार्डों में निर्दलीय और 1 वार्ड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजयी रहे। कांग्रेस की इस बड़ी जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
सिरोही जिले की मंडार नगरपालिका के सभी 20 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा ने 7 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 वार्डों पर कब्जा जमाया।
श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज कैंपस में जयपुर नगर निकाय चुनावों के वोटों की गिनती चल रही है।
जयपुर, राजस्थान: वीडियो श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज कैंपस से है , जहां जयपुर नगर निकाय चुनावों के वोटों की गिनती चल रही है। pic.twitter.com/pTlhEcv5Bm
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 14, 2026
भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत की एंट्री को लेकर कांग्रेस ने विरोध किया। बहस के बाद प्रशासन ने विधायक के प्रवेश पर रोक लगा दी।
Rajasthan Nikay Chunav 2026 Result Live: राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजे सामने आने लगे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 309 नगरीय निकायों नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका के लिए दो चरणों में चुनाव कराए थे। अब मतगणना के साथ चुनावी तस्वीर साफ होने लगी है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी बढ़त बनाती नजर आ रही है। पहले चरण में 9 सितंबर 2026 को 162 नगरीय निकायों के लिए मतदान हुआ था।
इसके बाद 11 सितंबर को दूसरे चरण में 147 निकायों में वोट डाले गए। दूसरे चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर समेत प्रदेश के प्रमुख नगर निगम भी शामिल थे। दोनों चरणों को मिलाकर कुल 10,167 वार्डों के लिए मतदान हुआ। सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। नतीजे घोषित होने के बाद 21 सितंबर 2026 को महापौर (मेयर), नगर परिषद सभापति और नगरपालिका चेयरमैन के चुनाव की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।