- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan Karauli Sdm Kajal Meena Arrested By Acb In Bribery Case
राजस्थान की ‘टॉपर’ SDM काजल मीणा गिरफ्तार, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गईं; प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप
Ras Officer Kajal Meena Suspended: करौली एसडीएम काजल मीणा रिश्वत लेते गिरफ्तार। 2024 बैच की RAS टॉपर पर जमीन विवाद निपटाने के बदले पैसे मांगने का आरोप। कार्मिक विभाग ने किया निलंबित।
- Written By: सजल रघुवंशी

एसडीएम काजल मीणा (सोर्स- सोशल मीडिया)
SDM Kajal Meena Arrested: राजस्थान के करौली जिले में तैनात एसडीएम काजल मीणा को भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले में गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 16 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके रीडर और एक अन्य सहयोगी के साथ हिरासत में लिया।
आरोप है कि काजल मीणा और उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी और वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ को जमीन विवाद से संबंधित अंतिम आदेश जारी करने के लिए 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। शिकायतकर्ता ने मीणा पर रिश्वत के लिए परेशान करने का आरोप लगाया।
रीडर के जरिए ली जा रही थी रिश्वत
एसीबी के अनुसार, काजल मीणा अपने रीडर दिनेश कुमार सैनी के माध्यम से शिकायतकर्ता से पैसे मांग रही थीं। शुरुआत में एक लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसे बाद में घटाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया। जांच के दौरान एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और आरोपियों को 60 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसमें 50 हजार रुपये मीणा के लिए और 10 हजार रुपये रीडर के लिए बताए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Udaipur Court Bomb Threat: बम से उड़ाने की धमकी से कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, डॉग स्क्वाड और ATS कर रही तलाशी
UP के 64 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 की मौत; जानें अपने शहर का हाल
पचपदरा रिफाइनरी में आग का ‘खतरनाक’ सच आया सामने! HPCL के खुलासे ने सबको चौंकाया
Mock Drill: पंजाब-राजस्थान में हाई-अलर्ट! कलेक्ट्रेट में 5 बम धमाके और ब्लैकआउट, प्रशासन ने ऐसे किया मुकाबला
शिकायत के बाद एसीबी ने की कार्रवाई
एसीबी के डायरेक्टर जनरल गोविंद गुप्ता ने बताया कि सवाई माधोपुर यूनिट को एक व्यक्ति से शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एसडीएम मीणा रिश्वत के लिए लगातार दबाव बना रही हैं। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
सस्पेंशन और जांच जारी
गिरफ्तारी के बाद कार्मिक विभाग ने काजल मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में शनिवार को आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया। वहीं, एसीबी ने आरोपियों के पास से करीब 4 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी भी बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: ‘बढ़िया बनाइए…’, PM Modi ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद, देखें VIDEO
कौन हैं काजल मीणा?
काजल मीणा 2024 बैच की राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारी हैं और एसटी वर्ग में टॉपर रही हैं। उन्होंने आईआईटी मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें टोंक में सहायक कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा में एसडीओ के पद पर भी वह अपनी सेवा दे चुकी हैं।
Rajasthan karauli sdm kajal meena arrested by acb in bribery case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज की जंग में चीनी टैंकर पर हमला, बीजिंग का फूटा गुस्सा, क्या अमेरिका-ईरान जंग अब बनेगा विश्व युद्ध?
May 08, 2026 | 08:08 PMWatermelon Death Case: हंसमुख स्वभाव व मिलनसार व्यवहार.., डोकाडिया परिवार के बारे में पड़ोसियों ने क्या कहा?
May 08, 2026 | 08:04 PMभोपाल मेट्रो पर वक्फ का कानूनी ब्रेक? कब्रिस्तान के नीचे से लाइन गुजारने पर रोक की मांग तेज; जानें पूरा मामला
May 08, 2026 | 07:52 PMजालना में उग्र प्रदर्शन, भड़का जनाक्रोश, रेपिस्ट का घर फूंका, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का मामला
May 08, 2026 | 07:47 PMTCS Nashik Case: निदा खान की खत्म हुई लुका-छिपी, कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
May 08, 2026 | 07:40 PMअंबरनाथ नपा: सत्ता संघर्ष में शिवसेना ने भाजपा को दिया झटका, शिवसैनिकों का शिवाजी चौक पर जश्न
May 08, 2026 | 07:36 PMTVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता
May 08, 2026 | 07:36 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM














