अजमेर में दर्दनाक हादसा! 150 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 3 लोगों की हुई मौत, 30 घायल

Ajmer Bus Accident: अजमेर के पुष्कर घाटी में दर्दनाक हादसा! यात्रियों से भरी बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी। बस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई और 31 घायल हुए। राहत कार्य जारी।
A tragic bus accident in Ajmer's Pushkar Ghati leaves 2 dead and 31 injured as the vehicle plunges 150 feet into a ditch. Rescue operations completed.
खाई में गिरी बस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ajmer Bus Accident News: राजस्थान के अजमेर जिले से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। रविवार को अजमेर जिले में एक बस 150 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई पैसेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए है। खबर मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और घायलों को तुरंत नजदीकी जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अजमेर पुलिस (Ajmer Police) ने बताया कि रविवार को राजस्थान के अजमेर जिले में एक यात्री बस के खाई में गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए। यह हादसा पुष्कर के पास हुआ, जब 33 यात्रियों को ले जा रही बस पुष्कर घाटी इलाके में बेकाबू होकर खाई में गिर गई और पेड़ों व झाड़ियों में फंस गई।

1 मासूम समेत 2 महिलाओं की मौत

इस हादसे में एक मासूम बच्चे और एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में 30 लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल है, जिनमें से कुछ की स्थिकि नाजुक होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। खाई में बस गिरने के कारण बचावकार्य में बचाव दलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ देर बाद नीचे उतरकर सभी को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल पहुंचे एसपी हर्षवर्धन

पुष्कर हादसे में हुई इस घटना की गंभीरता को देखते हुए अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु और पुलिस अधीक्षक (एसपी) हर्षवर्धन भी जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर और एसपी ने घायल मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की और अधिकारियों ने अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।

आपको बता दें, कि यह पहली बार नहीं है कि इस अजमेर (Ajmer) की पुष्कर घाटी पर कोई सड़क हादसा हुआ है। पुष्कर घाटी अपने घुमावदार सड़क और घाटी के कारण काफी मशहूर है। लेकिन, इस घाटी में सुरक्षा और सतर्कता से गाड़ी न चलाने के कारण कई बार परिवार हादसे का शिकार हो जाते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com