Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजस्थान: जिलों को खत्म करने पर नहीं रुक रहा राजनीतिक बवाल, मामले पर पूर्व CM गहलोत ने कही ये बड़ी बात

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि राज्य को अतिरिक्त जिले बनाने से लाभ हो सकता है। गहलोत ने आज कहा कि, ‘‘राजस्थान में और अधिक जिले बनाने की क्षमता है।''

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Dec 29, 2024 | 08:43 PM

अशोक गहलोत (सौजन्य-फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि राज्य को अतिरिक्त जिले बनाने से लाभ हो सकता है। गहलोत का यह बयान राज्य मंत्रिमंडल की शनिवार की बैठक में नौ जिलों के साथ ही तीन नये संभागों को भी खत्म करने के फैसले के एक दिन बाद आया है। गहलोत ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘राजस्थान में और अधिक जिले बनाने की क्षमता है।”

इस बाबत पूर्व CM अशोक गहलोत ने कहा कि ‘‘मेरा मानना है बहुत दुर्भाग्य पूर्ण निर्णय हुआ है… राजस्थान के हित में नहीं हुआ है..दीर्घकाल में भी उचित नहीं है.. मध्यप्रदेश हमसे छोटा राज्य है वहां पर 53 जिले हैं जबकि राजस्थान में अब केवल 41 हैं।” उन्होंने कहा कि छोटे जिले स्थानीय प्रशासन को सुव्यवस्थित करने में मदद करते हैं।

उन्होंने कहा कि, ‘‘जब जिला मुख्यालय 100-150 किलोमीटर दूर होते हैं, तो लोगों के लिए अधिकारियों से संपर्क करना मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि गंभीर अपराधों के मामले में भी न्याय मिलने में देरी होती है। यदि नये जिले बनाना इतना बुरा फैसला था, तो उन्होंने इसकी समीक्षा करने में पूरा एक साल क्यों लगा दिया?”

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने बताया कि जिलों की समीक्षा करने वाले अधिकारी ललित पंवार बाद में भाजपा में शामिल हो गए, जिससे इस निर्णय के पीछे राजनीतिक उद्देश्य का पता चलता है। उन्होंने कहा, “अब कई नौकरशाह दावा कर रहे हैं कि नये जिले अव्यावहारिक थे, लेकिन भाजपा उसे एक ढाल के रूप में इस्तेमाल करके हम पर निशाना साध रही है, जबकि वह जानती है कि निर्णय सही था।”

वहीं गहलोत ने इन आरोपों को भी खारिज किया कि नए जिलों की घोषणा चुनावों से पहले राजनीतिक लाभ के लिए की गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने नये जिले बनाने के लिए पूरी तैयारी की और नये जिले घोषित करने से पहले हमने राजस्व ग्राम बनाये। निर्णय जरूरी था।”

इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सेवानिवृत्त अधिकारी की समिति की रिपोर्ट आने से पूर्व ही केवल राजनीतिक दृष्टि से वोट की राजनीति के लिए आनन-फानन में 17 नये जिलों की घोषणा की थी।

राजस्थान की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा, ‘‘इतना ही नहीं, गहलोत ने जिस दूदू को 3 माह पूर्व नगर पालिका बनाने की घोषणा की, उसे सिर्फ अपने चहेतों को खुश करने के लिए 3 माह के बाद जिला बना दिया।” चतुर्वेदी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 5 साल तक सत्ता के संघर्ष में लगे रहे, अपनी सरकार बचाने के लिए होटलों के चक्कर लगाते रहे और चुनावी साल में आने वाली सरकार के लिए चुनौतियां खड़ी करने के लिए बिना किसी योजना के जिलों की घोषणा कर दी।”

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेसी नेता पिछले एक साल से जनता के बीच भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार एक के बाद एक संकल्प पत्र के वादों को पुरा करने में जुटी हुई है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Rajasthan can benefit from creating additional districts ashok gehlot

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 29, 2024 | 08:34 PM

Topics:  

  • Ashok Gehlot
  • BJP
  • Congress

सम्बंधित ख़बरें

1

नाम वापसी का समय खत्म, अब ‘समर्थन’ की जंग, बागियों के घर दस्तक दे रहे भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज!

2

दहिसर वार्ड 3 में Congress का शक्ति प्रदर्शन, प्रदीप चौबे ने पुराने गढ़ को बचाने के लिए झोंकी ताकत

3

पद की मर्यादा पहले! नितिन नबीन अब ‘माननीय’ हैं, BJP ने मिलने वालों के लिए तय किया नया प्रोटोकॉल

4

महाराष्ट्र की राजनीति का घिनौना चेहरा, निर्विरोध में अड़ंगा, तो मर्डर…विकेट गिरी बोल झूमे BJP नेता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.