Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी! ईमेल आते ही ATS अलर्ट, सर्च ऑपरेशन शुरू

Bomb Threat: राजस्थान में जयपुर स्थित विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद ATS और डॉग स्क्वॉड ने मोर्चा संभाल लिया है। DGP राजीव शर्मा ने मामले की पूरी जानकारी दी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 24, 2026 | 03:27 PM

राजस्थान विधानसभा में बम की धमकी (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rajasthan Assembly Bomb Threat: जयपुर में आज राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने (Bomb Threat) की धमकी मिली। पुलिस को एक धमकी भरा ईमेल आया, जिसके बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। विधानसभा भवन और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, ATS, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों को परिसर की तलाशी लेने और उसे सुरक्षित करने के लिए तैनात किया गया।

राजस्थान विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी। DGP राजीव शर्मा ने बताया, “बम से उड़ाने की धमकी एक ईमेल के ज़रिए मिली थी। यह सिर्फ़ राजस्थान तक ही सीमित नहीं है; इसी तरह की धमकियां दूसरी जगहों पर भी मिल रही हैं।”

DGP ने दी मामले की जानकारी

DGP ने बताया कि राजस्थान पुलिस, देश भर की दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर, इस धमकी के पीछे जो लोग हैं, उनकी जांच के लिए मिलकर प्रयास कर रही है। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

भारत को दहलाने की साजिश: UP ATS ने आतंकिस्तान के अरमानों पर फेरा पानी, ISI के दो संदिग्ध एजेंट अरेस्ट

राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर जहां भगवान के चरण छूकर दिशा बदल लेती है चंबल नदी! इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान

राजस्थान की स्कूल में खौफनाक हादसा! 8 साल के मासूम पर गिरा भारी गोलपोस्ट; इकलौते बेटे की लाश देख पिता बेहोश

PM मोदी का राजस्थान दौरा टला! उद्घाटन से ठीक पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मंत्रालय ने दी जानकारी

#WATCH | Jaipur | A bomb threat was received at Rajasthan Vidhan Sabha today. To ensure the safety of the Assembly building and employees, teams of ATS, Bomb Disposal Squad and Dog Squad were deployed to search and sanitise the premises pic.twitter.com/ufphnG5I1n — ANI (@ANI) April 24, 2026

शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बल परिसर की विस्तृत तलाशी के लिए तुरंत हरकत में आ गए। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। दो हफ़्तों से भी कम समय में यह इस तरह की दूसरी चेतावनी थी।

यह भी पढ़ें – सम्राट चौधरी ने विधानसभा में ध्वनिमत से जीता विश्वास मत, तीखी बहस के बाद विपक्ष हुआ ढेर, नए युग की हुई शुरुआत

ईमेल में लिखी थे ये बातें

यह ईमेल आज सुबह आया। इसमें लिखा था कि दोपहर करीब एक बजे राजस्थान विधानसभा की बिल्डिंग को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसमें यह भी लिखा गया था कि राजस्थान के साथ ही दिल्ली विधानसभा को भी आज ही बम से उड़ा दिया जाएगा। ईमेल में लिखा था कि दिल्ली विधानसभा में साइनाइड गैस बम प्लांट किया गया है और राजस्थान विधानसभा में रखे बम को चेन्नई से भेजे गए LTTE और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से प्रशिक्षण लिए हुए आतंकियों के सेंसर सिस्टम से ब्लास्ट कराया जाएगा।

इस तहर ही की घटनाएं और धमकियां देश की कानून व्यवस्था तो चुनौती दे रही है। जो कि अब चिंता का विषय बना हुआ है। फिलहाल राजस्थान पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है और ईमेल भेजने वाले का पता लगा रही है।

Rajasthan assembly bomb threat email jaipur police ats alert dgp rajiv sharma

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 02:43 PM

Topics:  

  • ATS
  • Bomb Threat Case
  • Rajasthan News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.